फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Registration of 30 buses running without fitness suspended

Banda News: बिना फिटनेस दौड़ रहीं 30 बसों का पंजीयन निलंबित

Sun, 18 Aug 2024 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Registration of 30 buses running without fitness suspended
बांदा। बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ रहीं स्कूली व अन्य बसों को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू की है। नोटिस के बाद भी फिटनेस न कराने वाली 30 बसों का पंजीयन छह माह के लिए निलंबित किया गया है। एआरटीओ ने कहा है कि यदि यह बसें सड़क पर मिलीं तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर संभागीय परिवहन विभाग ने जुलाई माह में स्कूली व अन्य प्राइवेट बसों के फिटनेस की जांच की थी। इनमें 70 से ज्यादा ऐसी बसें मिलीं, जिनका फिटनेस नहीं था। ये बसें बच्चों की जान जोखिम में डालकर दौड़ रही थीं। परिवहन निगम ने इन बस संचालकों को नोटिस भेजकर 15 दिन में फिटनेस कराने के निर्देश दिए थे। इनमें से सिर्फ 30 बसों का फिटनेस कराया गया है। अन्य बसें आज भी बच्चों को लेकर दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ शंकरजी सिंह ने कहा कि बिना फिटनेस बसों में सफर करना जन सामान्य के लिए बेहद खतरनाक है। बिना फिटनेस वाली 30 बसों का उन्होंने छह माह के लिए पंजीयन निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना फिटनेस इन बसों पर हुई कार्रवाई
बस संख्या यूपी 90 टी 3312, यूपी 90 टी 1214,यूपी 90बी 9151, यूपी 90 टी 3312,5065, यूपी 90टी 4552, यूपी 80 ईटी 3978, यूपी 90जी0166, यूपी 90टी 0423, यूपी 90टी 0407, यूपी 32बी जी 5259, यूपी 90टी 6240, यूपी 90टी 2281, यूपी 17 ए टी088, यूपी 90बी 9609, यूपी 90टी 4559,यूपी 90टी 0397,यूपी 90टी 7582, यूपी 90टी 4938, यूपी 90टी 6131,यूपी 90टी 4394, यूपी 90टी 3249,यूपी 90टी 0832, यूपी 90टी 0975, यूपी 90 एफ 6049, यूपी 90टी 1092, यूपी 90टी 1083, यूपी 90 बी9671, यूपी 90बी 9466, यूपी 90 टी 1400, यूपी 90टी 8553।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed