फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Home Guards mother robbed and assaulted incident committed under the pretext of asking for directions

बांदा: होमगार्ड की मां से लूट और मारपीट, रास्ता पूछने के बहाने की वारदात, इलाज के दौरान तोड़ा दम, जांच शुरू

Sat, 19 Sep 2026 11:19 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 19 Sep 2026 11:19 AM IST
सार

Banda News: अतर्रा कोतवाली क्षेत्र स्थित खम्हौरा गांव में शुक्रवार देर शाम खेत गईं 70 वर्षीया होमगार्ड की मां से रास्ता पूछने के बहाने लूट और जानलेवा मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल वृद्धा ने सीएचसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Banda Home Guards mother robbed and assaulted incident committed under the pretext of asking for directions
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के गांव खम्हौरा में शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाश ने रास्ता पूछने के बहाने होमगार्ड की मां के साथ लूट की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। मारपीट से घायल वृद्धा की सीएचसी में मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।  खम्हौरा निवासी किशोरी (70) शुक्रवार की देर शाम अपने खेत की देखभाल करने के लिए गई थी।

विज्ञापन

तभी वहां एक बदमाश ने रास्ता पूछने के बहाने उसके पास गया और उसका गला दबाते हुए नाक में पहनी सोने की बाली को छीन लिया। महिला ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की। महिला गंभीर हालत में बेहोश हो गई। इस बीच बदमाश मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद वह होश में आई और करीब 200 मीटर चलकर रास्ते के पास आई। पड़ोसी किसान ने उसे घायल अवस्था में देखा, तो उसके घर ले गया।

विज्ञापन

हत्या व लूट की दी है तहरीर
वहां महिला ने अपने साथ लूट और मारपीट की जानकारी दी। परिजन उसे निजी वाहन से सीएचसी ले गए। वहां इलाज के दौरान देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के पास एक बीघा खेत हैं। दो पुत्र हैं और एक पुत्र की मौत हो चुकी है। एक पुत्र होमगार्ड है। पति का निधन हो चुका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की ओर से अतर्रा कोतवाली में हत्या व लूट की तहरीर दी है। अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed