फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Refrain from spreading dirt, otherwise strict action will be taken

गंदगी फैलाने से बाज आएं, वर्ना होगी कड़ी कार्रवाई

Sun, 06 Mar 2022 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Refrain from spreading dirt, otherwise strict action will be taken
बांदा शहर की सफाई व्यवस्था पर अधिकारियों व व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करते मंडलायुक्त - फोटो : BANDA
बांदा। कार्रवाइयों और चेतावनियों के बाद भी शहर के नागरिकों और दुकानदारों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी पर मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने सख्त नाराजगी जताते हुए ऐसे लोगों की सूची बनाकर उन पर जुर्माना और चालान कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। फुटपाथों पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन

शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए आयुक्त द्वारा चलाए जा रहे अभियान के मद्देनजर शनिवार को शाम आयुक्त ने प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका अधिकारियों और व्यापार मंडल प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कहा कि एक बार फिर शहर में सफाई अभियान तेज कर कूड़ा मुक्त किया जाए।
विज्ञापन

वार्डों के नोडल अधिकारी निरीक्षण करें। सड़क या फुटपाथ पर दुकान लगाकर यातायात बाधित करने वालों और सड़क पर सवारी उतारने या बैठाने वाले वाहन या रिक्शा चालक तथा बसों पर भी सख्त रुख अपनाकर कार्रवाई हो। आयुक्त ने कहा कि गुमटी दुकानदार अभी भी गंदगी फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि इससे बाज आएं। वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहे। नगर पालिका अफसरों को निर्देश दिया कि कूड़ा फैलाने वालों का वीडियो बनाकर चालान का अभियान चलता रहे। आयुक्त की बैठक में एडीएम (वित्त) उमाकांत त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, ईओ बुद्धि प्रकाश यादव, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, व्यापार मंडल नेता मनोज जैन और कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed