फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ration cards made for ineligible people, eligible people are roaming around

Banda News: अपात्रों के बने राशन कार्ड, चक्कर काट रहे पात्र

Thu, 30 Nov 2023 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 30 Nov 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ration cards made for ineligible people, eligible people are roaming around
चित्रकूट। जिले में लगभग पांच हजार लोग राशन कार्ड बनवाने और यूनिट बढ़वाने को लेकर विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी यह कहकर टरकाते हैं कि अभी सत्यापन चल रहा है जनवरी माह में आना।
विज्ञापन

चार नवंबर से राशन कार्ड के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। जिसमें जिला पूर्ति विभाग के साथ गांव के सचिवों व नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी सहित नगर पंचायत अधिकारियोंं से कहा गया है कि यदि किसी ने नियमों के विपरीत राशन कार्ड बनवा लिया है।
विज्ञापन

उसकी जानकारी दें जबकि राशन कार्ड बनवाने के लिए कई ग्रामीण जिला पूर्ति कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि कई लोग शासन के नियमों को दरकिनार कर तथ्यों को छिपाकर राशन कार्ड बनवा लिए है। जबकि पात्रों को राशन कार्ड नहीं दिया जा रहा है। राशन कार्ड में छूटे नामों को चढ़ाने का कार्य भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के बाद भी नहीं बनाए कार्ड
पहाड़ी कस्बा निवासी रामजनम ने बताया कि चार माह से राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया है। अभी तक नहीं बनाया। कलवारा बुजुर्ग गांव के शिवमूरत ने बताया कि पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बनवाने के लिए एक साल पहले आवेदन किया था। आज तक राशन कार्ड नहीं बनाए गए। पहाड़ी बुजुर्ग गांव के नंगू राम ने बताया कि एक यूनिट राशन कार्ड में नाम चढ़वाने के लिए तीन माह पहले आवेदन किया था। अभी तक राशन कार्ड नहीं बनाए गए।

ब्लाॅक स्तर पर टीम गठित की गई : पूर्ति अधिकारी
जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि लगभग पांच हजार आवेदन लंबित हैं लेकिन सत्यापन के बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी। सत्यापन में मृतकों व अपात्रों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। साथ ही पात्रों को जोड़ा जा रहा है। इसके लिए ब्लाॅक स्तर पर टीम गठित की गई है। डीएम कार्यालय से एसडीएम व बीडीओ के अलावा शहरी क्षेत्र में ईओ को पत्र जारी कर टीमों द्वारा सत्यापन कराया जा रहा है। यह कार्य फिलहाल 31 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed