{"_id":"6833647430e7e0bf710a5634","slug":"rape-and-kidnapping-accused-dies-of-poisoning-under-suspicious-circumstances-banda-news-c-212-1-sknp1006-127120-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दुष्कर्म व अपहरण के आरोपी की संदिग्ध हालात में जहर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दुष्कर्म व अपहरण के आरोपी की संदिग्ध हालात में जहर से मौत
विज्ञापन
आदर्श शुक्ला।
- फोटो : परिजन।
नरैनी (बांदा)। दुष्कर्म के आरोप से परेशान युवक जहर से मौत हो गई। परिजनों ने कोतवाली पुलिस पर रुपये न देने पर फर्जी फसाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव निवासी ताऊ विष्णु देव शुक्ला ने बताया कि उनके भतीजे शंकर बाजार पुकारी निवासी आदर्श शुक्ला (18) ने शनिवार को कुछ लोगों ने जहर खिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान शनिवार की रात 10 बजे उसकी मौत हो गई। ताऊ का आरोप है कि उनके गांव से 11 मई को एक मुस्लिम लड़की अपने घर से भाग गई थी। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने उनके भतीजे आदर्श शुक्ला व रिश्तेदार युवक खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने लड़की व रिश्तेदार युवक को पकड़ लिया था। लड़की के कोर्ट में बयान भी कराए थे। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी आदर्श शुक्ला के पिता कोमल शुक्ला को पकड़ लिया था।
आराेप है कि कोतवाली में रखकर उन्हें टार्चर कर एक लाख रुपये की मांग की थी। घटना से पूरा परिवार परेशान था। उधर, उन्होंने इसी रंजिश के चलते आदर्श को जहर देने का आरोप लगाया है। आदर्श ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
वर्जन
-युवती के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में दो युवकों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर युवती ने न्यायालय में दूसरे आरोपी का भी नाम लिया था। आरोपी ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया था। इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों से संपर्क कर उनसे तहरीर ली जा रही है। विधिक कार्रवाई की जाएगी। -शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा
ताऊ का दावा, भतीजे का लड़की भगाने में नहीं था हाथ
कोतवाल ने विवेचना में नाम हटाने के लिए मांगे थे एक लाख रुपये
कोतवाल ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बताया गलत
संवाद न्यूज एजेंसी
नरैनी। मृतक युवक के ताऊ विष्णु देव शुक्ला ने आरोप लगाते हुए बताया कि मुस्लिम बिरादरी की लड़की को दो युवक भगा ले गए थे। उसके भतीजे आदर्श का इस घटना में कोई हाथ नहीं था। बताया कि करतल पुलिस चौकी इंचार्ज को छह हजार रुपये देकर शाम के समय उसके भतीजे को छुड़ा लाए थे। दूसरे दिन कोतवाली इंस्पेक्टर राममोहन राय ने उनके भतीजे को फिर बुलाया और एक लाख रुपये की मांग की। कहा कि नाम हटा देंगे। उन्होंने कहा कि रुपये नहीं दे पाएंगे। तो तीन दिन का समय दिया था। उसके बाद उन्होंने नरैनी और बांदा विधायक से भी गुहार लगाई थी। ताऊ के मुताबिक, जिस परिवार की लड़की गई थी, उनसे वर्ष 2015 में विवाद भी हुआ था। इसलिए उनके भतीजे को फंसाया गया है। उनका आरोप है कि मुस्लिम युवकों ने ठंडे पेय पदार्थ में जहर पिलाने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाल राममोहन राय ने बताया कि अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी था। पुलिस ने उसे फर्जी नहीं फंसाया है। उनके ऊपर और पुलिस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।