Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers were turned away even after booking seeds online.

Banda News: बीज की ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी किसानों को लौटाया

Sat, 14 Nov 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers were turned away even after booking seeds online.
बांदा। ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी किसानों को समय से बीज नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

सर्वर की समस्या बताकर उन्हें बार-बार लौटाया जा रहा है। शनिवार को नरैनी स्थित राजकीय बीज भंडार के निरीक्षण में किसानों ने आयुक्त अजीत कुमार से यह शिकायत की। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए गोदाम प्रभारी से स्पष्टीकरण लेने और जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

आयुक्त ने पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस के साथ नरैनी थाने में आयोजित समाधान दिवस में भी प्रतिभाग किया। यहां प्राप्त पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद आयुक्त ने नरैनी क्रय-विक्रय सहकारी समिति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी ने बताया कि डीएपी और यूरिया की करीब 10 से 15 बोरियां उपलब्ध हैं, जबकि मांग के सापेक्ष इनकी मात्रा कम है। इसकी मांग उच्च स्तर पर भेजी गई है। एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को जल्द डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्टॉक और बिक्री दरों का स्पष्ट प्रदर्शन करने तथा कालाबाजारी, जमाखोरी, अधिक वसूली और अनिवार्य टैगिंग पर निगरानी रखने को कहा।
राजकीय बीज भंडार में किसानों ने ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी बीज नहीं मिलने की शिकायत की। आयुक्त ने निर्देश दिए कि बुकिंग कराने वाले किसानों को निर्धारित समय पर बीज उपलब्ध कराया जाए। सर्वर की तकनीकी समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए और इसके नाम पर किसानों को वापस न लौटाया जाए।

---
थाना दिवस में हुई तीन शिकायतों का निस्तारण
तिंदवारी। थाना तिंदवारी परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन हुआ। थाना प्रभारी सुभाष वर्मा की अध्यक्षता में हुए इस समाधान दिवस में आठ शिकायतें आईं। सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थी। इनमें तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। अन्य शिकायतों को संबंधित कर्मचारियों को भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed