{"_id":"6af89e9a486299a6870b9089","slug":"self-enumeration-will-take-place-from-november-16-to-30-banda-news-c-12-1-knp1100-1712319-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना
विज्ञापन
बांदा। जनगणना 2027 के तहत 16 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की जाएगी।
इसके लिए विद्यालयों में कार्यरत स्टाफ और छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
ऑनलाइन यू-ट्यूब सत्र में सीडीओ और बीएसए ने उन्हें स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया समझाई। बताया कि विद्यालयों में कार्यरत स्टाफ स्वयं और छात्र-छात्राओं के अभिभावक वेबसाइट se.census.gov.in पर जाकर स्व-गणना कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में बेसिक शिक्षा के परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के करीब दो हजार प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक लाइव जुड़े। जिला कार्यक्रम अधिकारी, सभी सीडीपीओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिभाग किया। (ब्यूरो)