{"_id":"5e39a9738ebc3ee5bb2d931e","slug":"ramayana-gets-national-book-status-banda-news-knp542527130","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामायण को राष्ट्रीय पुस्तक का दर्जा मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामायण को राष्ट्रीय पुस्तक का दर्जा मिले
विज्ञापन
खेरिया गांव में चल रहे राष्ट्रीय ग्रामीणांचल रामायण मेला के चौथे दिन मंगलवार को सिविल जज अतर्रा ने दीप प्रज्ज्वलन से शुरुआत की। उधर, सांस्कृतिक भवन का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक राजकरन कबीर ने किया।
भजन, सुंदरकांड, लोकगीत और रामायण के दोहे गूंजते रहे। हनुमान आरती के बाद सुंदरकांड पाठ की शुरुआत हुई। चित्रकूट से आए लालू दुबे ने मानस की चौपाइयों का वर्णन करते किया। कहा कि रामायण जैसे महाग्रंथ को राष्ट्रीय पुस्तक का दर्जा मिलना चाहिए। समाजसेवी गोपाल भाई ने राम के आदर्शों पर प्रकाश डाला।
रायपुर की ऊषा ठाकुर ने दहेज प्रथा पर कटाक्ष किया। भजन गायक मधु अग्रवाल व रघुवीर यादव ने समां बांधी। झांसी से आए बुंदेली लोकगायकों ने लोकगीत पेश किए। मध्य प्रदेश के बच्चों ने एकांकी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
मदन गोपाल ने चित्रकूट महिमा बताई। चित्रकूटधाम प्रमुख द्वार के संत मदन गोपाल महाराज ने रामकथा का वर्णन किया। रवींद्र शुक्ल (चिचारा), डा. कृपाशंकर द्विवेदी, आकाशवाणी छतरपुर के संतोष आदि उपस्थित रहे। मेला संयोजक विमल कांत ने सभी का आभार जताया। संचालन लल्लूराम ने किया।