फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rajasthan Ghoomar the Jhumaya

राजस्थान के घूमर ने झुमाया

Thu, 06 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 06 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Ghoomar the Jhumaya
मंडपम मंडप में डांडिया नृत्य का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। नवरात्र पर देवी पंडालों में देवी गीत और आकर्षक सजावट के साथ गरबा, डांडिया और घूमर नृत्यों की धूम है। बुधवार की रात मंडपम में स्थापित प्रतिमा के समक्ष इन नृत्यों ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। देवी गीतों पर दर्शक भी झूमे और थिरके। राजस्थान के घूमर नृत्य पर दर्शक झूम उठे।

विज्ञापन


जय मां कल्याणी सेवा समिति के तत्वावधान में आर्ट क्राफ्ट डांस स्टूडियो ने गरबा, डांडिया और घूमर नृत्य में धमाल मचाया। घूमर नृत्य पहली बार हुआ। उड़ी हमले में शहीद जवानों को अंजलि श्रीवास्तव ने मार्मिक गीत से श्रद्धांजलि अर्पित की। आद्या, माल्या, अमायरा, आकृति, सृष्टि, वैष्वणी, श्रेया, खुशी, कुमकुम आदि बाल गायकों ने राधा की चुनरी पर गीत गाया। पंडाल तालियों से गूंज उठा। युवतियों और महिलाओं ने पूरी तरह मस्त होकर गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। शिवसती और हनुमान चालीसा की प्रस्तुतियां भी शानदार रहीं। गरबा महाआरती के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन


स्टूडिया निर्देशक रश्मि गुप्ता निशा ने बताया कि घूमर नृत्य बांदा में पहली बार हुआ है। यह राजस्थान का नृत्य है। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक विवेक सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की। संचालन सुनील कुमार सनी ने किया। डॉ. शबाना रफीक, आर्य कन्या इंटर कालेज प्रबंधक शमीम बानो, प्रभा गुप्ता, मोनिका, राज कुमार राज, संजय काकोनिया, कंप्यूटर इंजीनियर मुकुल गुप्ता, राज गौतम, प्रभा गुप्ता, प्रकाश साहू भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed