फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rahul of Haridwar beat Shamsher of Rajasthan

हरिद्वार के राहुल ने राजस्थान के शमशेर को पटका

Mon, 13 Jan 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rahul of Haridwar beat Shamsher of Rajasthan
Rahul of Haridwar beat Shamsher of Rajasthan - फोटो : BANDA
तिंदवारी (बांदा)। पिपरगंवा गांव में दो दिवसीय मेला के अंतिम दिन सोमवार को दंगल आयोजित हुआ। कुरसेजा धाम के मंहत परमेश्वर दास महराज और जौहरपुर के पूर्व प्रधान शिवभवन सिंह ने पहलवानों के हाथ मिलाकर उद्घाटन की औपचारिकता की। कुश्तियों में हरिद्वार के राहुल ने आगरा के रवि को पराजित किया। दोनों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

ऐसी ही रोमांचक कुश्ती ने राहुल ने राजस्थान के शमशेर को चित्त किया। जालौन के भरत ने पल्हरी के हनुमान को, टेढ़ा के हुकुम ने इलाहाबाद के आकाश को और मुगूंस के पहलवान नंदू ने हरियाणा के गुल्ला को हराया। वीरेंद्र रायबरेली और भरत जालौन, नीरज पचनेही व छोटा गुधनी, गुल्ला हरियाणा व राधेश्याम मिरगहनी के बीच हुई कुश्तियां बराबर रहीं।
विज्ञापन

पूर्व बुंदेखलंड केसरी कल्लू पहलवान व गोपाल जी महाराज रेफरी रहे। कमेंट्री जेई गणेश द्विवेदी और शिव विलास पहलवान ने की। प्रधान रामनारायन पचोखर, एसएसआई राम दिनेश तिवारी, एसआई कमलेश कुमार, लल्लू मास्टर, बृजलाल चक्रवर्ती, नीलेश शिवहरे, राजेश विश्वकर्मा, राजकुमार, मईयादीन, बच्चा यादव, विनोद पहलवान, राजाराम, टिंकू, शिवकुमार, कैलाश, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव और दंगल आज से
गिरवां। पतरा गांव स्थित श्रीकृष्णन गुरू शंकर जी स्थान पर मकर संक्रांति महोत्सव में 14 जनवरी को मेला और 15 जनवरी को महिला व पुरुष पहलवानोें के बीच दंगल होगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि (गिरवां) प्रेमस्वरूप द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को सुंदर रामचरित मानस का पाठ किया गया। उन्होंने बताया कि 15 को शिवजी को रूद्रा अभिषेक भी होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed