फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   'Quit Dirt Banda Quit' slogan

‘गंदगी बांदा छोड़ो’ नारा गूंजेगा समाचारीय अभियान में 17-18-24

Sun, 09 Aug 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
'Quit Dirt Banda Quit' slogan
'Quit Dirt Banda Quit' slogan - फोटो : BANDA
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘गंदगी भारत छोड़ो’ नारा यहां भी शहर और कस्बों तक गूंजेगा। अमर उजाला आज से ‘गंदगी बांदा छोड़ो’ का समाचारीय अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय बांदा शहर में कई प्रमुख और सार्वजनिक स्थलों, बस्तियों और बाजारों में गंदगी से स्थायी निजात नहीं मिल रही। कोरोना संक्रमण के दौरान भी शहर और कस्बों में हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन

अभियान के तहत प्रतिदिन ऐसे स्थलों की गंदगी की तस्वीर पेश की जाएगी। संबंधित विभाग और प्रशासन के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। खासकर स्थानीय निकायों में जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों को इस दिशा में सुध लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हर समय रहती है गंदगी
मंडल मुख्यालय बांदा शहर में चिल्ला रोड पर चर्च के पास सड़क किनारे गंदगी में डेरा डाल रखा है। कूडे़ का यह ढेर स्थायी बनकर रह गया है। चंद कदम दूरी पर सांसद (राज्यसभा) विशंभर प्रसाद निषाद का आवास है। इससे कुछ दूरी पर मंडलायुक्त सहित डीआईजी और अन्य आला अफसरों के बंगले हैं। प्राइवेट अस्पताल है, फिर भी सफाई को यहां प्राथमिकता नहीं मिली।
रोडवेज बस अड्डे परिसर में भी गंदगी
वीआईपी इलाके डीएम कालोनी, कलक्ट्रेट के नजदीक नेशनल हाइवे किनारे स्थित रोडवेज बस अड्डे का भवन और परिसर कई करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। बसों का संचालन शुरू हो गया है।
हालांकि अभी औपचारिक उद्घाटन नहीं हुआ। चमचमाते नए भवन के परिसर में कई स्थानों पर कूड़े, कचरे के ढेर और गंदे पानी का भराव है। यहीं बसें खड़ी होती है। यात्री इसी गंदगी के पास से बसों पर चढ़ते उतरते और आते जाते हैं। रोडवेज कर्मियों ने बताया कि सफाई के नाम पर खानापूरी होती है।
अभियान का हिस्सा बनें फोटो और विवरण भेजें
बांदा। ‘गंदगी बांदा छोड़ो’ समाचारीय अभियान अमर उजाला ने छेड़ा है। नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत आदि एजेंसियों का ध्यान आकृष्ट कराकर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास है।

इस अभियान में हम जिले के लोगों को शामिल कर रहे हैं। नागरिकों से अपील है कि अपने आसपास ऐसे गंदगी वाले स्थानों की फोटो और पूरा विवरण भेजें, जहां तमाम प्रयासों के बाद भी गंदगी से मुक्ति नहीं मिल रही है। हम उसे प्रकाशित करेंगे।

'Quit Dirt Banda Quit' slogan

'Quit Dirt Banda Quit' slogan- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed