फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Question paper kept in GIC

जीआईसी में रखे गए प्रश्नपत्र

Sat, 19 Jan 2019 12:19 AM IST
gaurav gaurav बांदा
बांदा Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 19 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Question paper kept in GIC
जीआईसी बांदा के कुठार कक्ष में रखे जा रहे प्रश्नपत्र। - फोटो : अमर उजाला
बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 7 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा के लिए तैयारियां तेजी से जारी हैं। उत्तर पुस्तिकाएं कई दिन पूर्व आ चुकी हैं। बृहस्पतिवार को प्रश्नपत्र के बंडल भी यहां पहुंच गए। उन्हें कड़ी सुरक्षा में मुख्यालय स्थित जीआईसी के कुठार कक्ष में रखा गया है। शुक्रवार को बोर्ड ने प्रवेश पत्र भी यहां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को मुहैया करा दिए। इन्हें स्कूलों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


जनपद में 62 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 43,798 है। इसमें 24,798 हाईस्कूल और 19 हजार इंटर के परीक्षार्थी हैं। डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने बताया कि प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रवेश पत्रों का वितरण हर हाल में 29 जनवरी तक कर दिया जाए।
विज्ञापन


इसके लिए विद्यालयों में अलग से काउंटर बनाए जाएं। परीक्षा केंद्रों में डबल सीसीटीवी व वायस रिकार्डर समेत परीक्षार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर, पानी, बिजली आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed