फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   PWD officers arrived and got the potholes repaired

Banda News: पीडब्ल्यूडी के अफसर पहुंचे, दुरुस्त कराए गड्ढे

Sat, 31 Aug 2024 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
PWD officers arrived and got the potholes repaired
अतर्रा। लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर सड़क के गड्ढे दुरुस्त कराए। रोड़े व गिट्टी भरवाकर गड्ढे भरे गए। इससे अब वाहन चालकों व राहगीरों की दिक्कतें दूर हो गईं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मंगलवार 27 अगस्त के अंक में जनहित के मामले को उठाते हुए अतर्रा- नरैनी राजमार्ग का भी बुरा हाल शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर पीडब्ल्यूडी के आला अधिकारियों ने अवर अभियंताओं को मौके पर भेजा और गड्ढे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार को संबंधित जेई ने आधा दर्जन कर्मचारियों की टीम के साथ नरैनी रोड गोखिया मोड़ सहित आसपास के अन्य बड़े-बड़े गड्ढों को रोड़ा व गिट्टी डलवाकर दुरुस्त कराया। इसके बाद इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों व राहगीरों को बड़ी राहत मिली। नरैनी जा रहे कार चालक योगेंद्र ने बताया कि इस मार्ग पर गड्ढों से हमेशा हादसे का भय बना रहता था। अब कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed