{"_id":"6afb3fde9f8a25fdaf01b2de","slug":"provided-information-to-the-detainees-regarding-free-legal-aidprovided-information-to-the-detainees-regarding-free-legal-aid-banda-news-c-212-1-bnd1020-154759-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बंदियों को मुफ्त कानूनी सहायता की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बंदियों को मुफ्त कानूनी सहायता की दी जानकारी
Mon, 16 Nov 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
बांदा। विधिक सेवा दिवस पर सोमवार को जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों और मुफ्त विधिक सहायता की जानकारी दी गई।
शिविर का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ और जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंद्रपाल-द्वितीय के निर्देशन में हुआ। शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सौरभ सिंह ने की। उन्होंने कहा कि कारागारों में निरुद्ध बंदियों को अक्सर अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी नहीं होती।
विधिक सेवा दिवस का उद्देश्य उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करना और मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी देना है। पहचान और सामाजिक पृष्ठभूमि चाहे जो भी हो, प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मुफ्त कानूनी सहायता पाने का अधिकार है।
विज्ञापन
सहायक अधिवक्ता डिफेंस काउंसिल रजत शर्मा ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही अपराध पीड़ितों को क्षतिपूर्ति दिलाने और लोक अदालतों के माध्यम से मामलों का निस्तारण करने की व्यवस्था भी है।
शिविर में वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह, डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल विक्रांत सिंह, डीईओ राशिद अहमद सहित जेल स्टाफ मौजूद रहा।