{"_id":"65fe9d5de7d6138aa10b236d","slug":"protest-against-kejriwals-arrest-banda-news-c-212-1-bnd1003-108456-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
बांदा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अशोकलाट तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि रेड्डी की कंपनी इलेक्टोल बांड के जरिए भाजपा को पांच करोड़ का चंदा दिया, लेकिन केजरीवाल को आमचुनाव के समय मनमानी ढंग से गिरफ्तार कराया गया है।
जिला महासचिव अवधेश गुप्ता की अगुवाई में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अशोलकलाट तिराहे पर पहुंचे और पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कहा कि आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। यह सरासर गलत है।
आरोप लगाया कि दर्जनों कंपनियों ने अपनी कुल संपत्ति से इलेक्ट्रोरल बांड के जरिए चंदा दिया। अब यह विवरण सार्वजनिक है। ईडी को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। निर्दोष मुख्यमंत्री केजरीवाल को तत्काल छोड़ने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। धारा 144 लगी होने का वास्ता दिया। इसके बाद कार्यकर्ता वहां से हटे। प्रदर्शन में नीरज सिंह कछवाह, योगराज, अनुराग, अमरजीत सिंह, गोरेलाल, जितेन्द्र, गजराज राजपूत आदि उपस्थित रहे।