फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Procession taken out regarding farmers' problems, memorandum submitted

Banda News: किसानों की समस्याओं को लेकर निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन

Thu, 21 Aug 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out regarding farmers' problems, memorandum submitted
फोटो33- मंडलायुक्त को ज्ञापन देने जाते भाकियू पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
बांदा। बुंदेलखंड किसान यूनियन ने एमएसपी गांरटी कानून लागू करने व अन्ना जानवरों को गोशालाओं में संरक्षित करने की मांग लेकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार तिवारी की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में अशोक लाट पहुचे। यहां धरना दिया। उन्होंने कहा कि किसान इस समय बेहद परेशान है, उनकी समस्याएं न तो अधिकारी सुनने को तैयार हैं और न ही शासन की ओर से इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। कहा कि ज्यादा बारिश के कारण धान की नर्सरी व खरीफ की अन्य फसलें नष्ट हो गई हैं।
विज्ञापन

कहा कि किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए। प्राइमरी स्कूलों को मर्ज करने पर रोक लगाई जाए। बैंक किसानों को आरसी भेज रहे हैं और धमका रहे हैं। इससे वह आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। इस पर रोक लगाई जाए। नकली खाद, बीज व कीटनाशक को प्रतिबंधित करने की भी मांग की। कहा कि पूरे जिले में पशु अन्ना हैं। किसान बड़ी मेहनत से गाढ़ी कमाई खर्च कर फसल तैयार कर रहे हैं और सैकड़ों अन्ना पशु फसलें चट कर रहे हैं। प्रधान व सचिव से लेकर बीडीओ तक अपनी जेब भर रहे हैं। इस मौके पर अनिल शास्त्री, योगेंद्र शुक्ला, बाला जी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed