{"_id":"64de5c6b6ba5adc67d081f56","slug":"private-vehicle-driver-died-after-falling-into-the-well-banda-news-c-212-1-sknp1006-1588-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: कुएं में गिरकर प्राइवेट वाहन चालक की मौत, किसी काम से निकला था बाहर, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: कुएं में गिरकर प्राइवेट वाहन चालक की मौत, किसी काम से निकला था बाहर, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Thu, 17 Aug 2023 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:14 PM IST
सार
देहात कोतवाली प्रभारी जयचंद्र सिंह ने बताया कि अचानक लड़खड़ाने से कुएं में गिरा था। उसे कुएं से निकाला तो मृत पाया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले में घर से किसी काम से जा रहे प्राइवेट वाहन चालक की कुएं में गिर कर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने शव को बाहर निकाला। देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरा लालपुर गांव निवासी मुजाहिद हुसैन (19) बुधवार की रात आठ बजे करीब किसी काम से घर से जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में स्थित बिना जगत के कुएं में वह अचानक लड़खड़ा कर गिर पड़ा। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे देहात कोतवाली प्रभारी जयचंद्र सिंह ने शव को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड को बुला लिया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद कुएं से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान मजहर हुसैन ने बताया कि वह चार भाइयों में छोटा था। पिता किसान हैं। अविवाहित था। प्राइवेट में वाहन चलाकर गुजारा करता था। देहात कोतवाली प्रभारी जयचंद्र सिंह ने बताया कि अचानक लड़खड़ाने से कुएं में गिरा था। उसे कुएं से निकाला तो मृत पाया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन