फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Private hospital pathology Seas

प्राइवेट अस्पताल की पैथालॉजी सीज

Sat, 01 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 01 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Private hospital pathology Seas
अवनी परिधि निजी अस्पताल की पैथालाजी में जांच-पड़ताल करते सीएमओ - फोटो : अमर उजाला

बांदा। जिला अस्पताल के नजदीक चल रहे नए अवनी परिधि निजी अस्पताल में शनिवार को शाम प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से छापा मारकर पैथालाजी सीज कर दी। यहां गुपचुप ढंग से प्रैक्टिस कर रहे मेडिकल कालेज के डाक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सीएमओ मेजर डा.एसके वाजपेयी व तहसीलदार सुनील कुमार पटेल ने पुलिस के साथ छापा मारा। अस्पताल में हड़कंप मच गया। अफसरों ने पैथालाजी में बैठ कर अभिलेखों की जांच की। सीएमओ ने बताया कि पैथालाजी के रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई अभिलेख अस्पताल संचालक नहीं दिखा पाए। इसलिए इसे सीज किया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल संचालक भर्ती मरीजों के अभिलेख दिखाने में ना-नुकुर करते रहे। इस पर प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने दबाव डाला तभी अभिलेख दिखाए। सीएमओ ने बताया कि उन्हें यह भी पता चला है कि इस अस्पताल में राजकीय मेडिकल कालेज बांदा के कुछ डाक्टर भी प्रैक्टिस करते हैं। उन्हें नोटिस भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed