{"_id":"662feb900b1c8891ef013ea4","slug":"private-bus-overturns-after-giving-way-to-car-15-people-injured-banda-news-c-212-1-bnd1006-109957-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कार को साइड देने में प्राइवेट बस पलटी, 15 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कार को साइड देने में प्राइवेट बस पलटी, 15 लोग घायल
विज्ञापन
बांदा। सामने से आई कार को साइड देने में सवारियों से भरी प्राइवेट बस पलट गई। इसमें सवार 15 यात्री गंभीर घायल हो गए।
मध्य प्रदेश के लौड़ी छतरपुर से सवारियां भरकर सोमवार शाम आ रही प्राइवेट बस मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ चौकी के पास सामने से आई कार को साइड देने में बेकाबू होकर खंती में जाकर पलट गई। इसमें सवार किशनपुर निवासी दो भाई रामकरन (20) व राजू (18), पल्हरी निवासी संतोष (35), चिल्ली निवासी विमला (30), मटौंध निवासी पुष्पा (20), मटौंध निवासी लाला भइया (40), गौरिहार निवासी विकास राजपूत (18), चहितार गांव निवासी भोला (60), गौरिहार निवासी कृष्ण गोपाल (50), कानपुर निवासी अंजली (22), गौरिहार निवासी धीरू (32), किशनपुर भइया लाल (40), बरहा निवासी बंशी (50), बरहा गांव निवासी रामकिशोर (35), परेई गांव निवासी सीमा (35) गंभीर घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज किया जा रहा है। मौके पर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व एडीएम राजेश कुमार पहुंचे। एएसपी लक्ष्मी निवास ने बताया कि कार को साइड देने में बस खंती में जाकर पलट गई है। 15 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहां उनका इलाज किया जा रहा है।