Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Private bus lost control and overturned, 12 passengers injured

Banda News: प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 यात्री घायल

Tue, 06 May 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Private bus lost control and overturned, 12 passengers injured
बबेरू (बांदा)। बांदा से कमासिन जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस सोमवार को सुबह सात बजे मुरवल पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। इनमें से पांच को बबेरू सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यात्रियों के मुताबिक हादसा वाहन को ओवरटेक करने में बस की रफ्तार अधिक होने के चलते हुआ है। बस में कुल 40 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

हादसे में बस पर सवार बबेरू के मझिला गांव निवासी बलकेश (22), पिस्टा निवासी करन (17), कमल यादव (40), सुनहुली गांव निवासी रोहित कुमार (24), राजापुर निवासी मनोज (35), नोवाड़ी गांव निवासी शीतल देवी (30), उमरहनी गांव निवासी गुड़िया विश्वकर्मा, बिलबई गांव निवासी सुशीला (35), कमासिन के घुंघई गांव निवासी सत्येंद्र यादव (40), उमरहनी गांव निवासी सुधा विश्वकर्मा (37), बांदा निवासी सेल कुमार (35) घायल हो गए।
विज्ञापन

इनमें बलकेश, करन, कमल, रोहित व मनोज को सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यात्रियों ने बताया कि मुरवल के पास वाहन को ओवरटेक करने में बस अनियंत्रित होकर बिजली के तारों से टकराते हुए सड़क किनारे खड्ड में पलटी है। हादसे की जानकारी लगने पर सीओ बबेरू सौरभ सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत, मुरवल चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

वर्जन
---------------------

मुरवल के पास प्राइवेट बस के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। 12 यात्री घायल हुए हैं। सभी को सीएचसी भेजा गया है। यातायात व्यवस्था सुचारू है।
सौरभ सिंह, सीओ बबेरू
वर्जन
-------------------

हादसाग्रस्त बस की फिटनेस थी, सभी कागज दुरूस्त पाए गए। उन्होंने तकनीकी खामी का मुआयना किया है। कोई खामी नहीं मिली है।
रामसुमेर यादव, यात्री कर अधिकारी संभागीय परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed