फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Principal accused of murder of female education friend

Banda News: प्रधानाध्यपक पर महिला शिक्षा मित्र की हत्या का आरोप

Sun, 08 Oct 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 08 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Principal accused of murder of female education friend
बांदा। प्रधानाध्यपक पर महिला शिक्षामित्र की हत्या किए जाने का आरोप उसके भाई ने लगाया है। भाई ने प्रधानाध्यापक पर लाश गायब करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में आराेपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा स्टेशन रोड निवासी जीतेंद्र सिंह ने एसपी को संबाेधित तहरीर में बताया कि उसकी बहन अमृता सिंह प्राइमरी स्कूल महोखर में शिक्षा मित्र के पद पर तैनात थी। वह शहर के गायत्री नगर मोहल्ले में बीएल कुशवाहा के मकान में एक प्रधानाध्यापक के साथ रहती थी।
विज्ञापन

28 सितंबर को उसकी बहन को प्रधानाध्यापक ने गला दबाकर आग लगा दी। खुद मौके से भाग निकला था। मोहल्ले वासियों ने उसकी बहन को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसकी बहन की हालत गंभीर है। वह भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर दोबारा फोन आया कि बहन को कानपुर ले जा रहे हैं। इस बीच उसकी मां का निधन पहली अक्टूबर को हो गया। इस वजह से वह नहीं पहुंच पाया। उसने बताया कि तीन अक्तूबर को उसे जानकारी हुई कि उसकी बहन की मौत हो गई है। उसकी लाश को आरोपी प्रधानाध्यापक ने अपने सहयोगियाें की मदद से गायब कर दिया है। उसने एसपी से पूरे प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed