{"_id":"985be24a4de843d1cc4345c2d3bb13a4","slug":"primary-teachers-union-president-ashutosh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने आशुतोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने आशुतोष
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के धूमधाम और जोश के बीच हुए जिला संगठन के चुनाव में युवा शिक्षक आशुतोष त्रिपाठी के सिर अध्यक्ष का सेहरा बंध गया। उनके साथ ही 21 अन्य पदाधिकारी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। आशुतोष ने ब्लाक अध्यक्ष से जिलाध्यक्ष पद पर छलांग लगाई है।
विज्ञापन
रविवार को ठंड और रिमझिम बारिश के बीच छुट्टी के दिन भी राजादेवी डिग्री कॉलेज में चुनाव के लिए बड़ी संख्या में प्राथमिक शिक्षकाें का जमघट था। चुनाव कराने के लिए संघ के प्रदेश अध्यक्ष लल्लन मिश्रा द्वारा भेजे गए चुनाव अधिकारी व प्रांतीय संयुक्त मंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव (जिलाध्यक्ष, इलाहाबाद), सहायक चुनाव अधिकारी जितेंद्र दीक्षित (जिलाध्यक्ष, झांसी) और पर्यवेक्षक राजेश लिटौरिया (मांडिलक मंत्री झांसी मंडल) उपस्थित थे।
विज्ञापन
अध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मंत्री के एक-एक पद समेत कुल 22 पदों के लिए टीचर्स ने नामांकन कराया। बाद में इन सभी में आम सहमति बन जाने से मतदान की नौबत नहीं आई। आशुतोष त्रिपाठी अध्यक्ष और प्रजीत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा मइयादीन यादव मंत्री निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष पद पर राकेश सिंह, श्यामबाबू अवस्थी, रमाशंकर यादव, अंजना तिवारी और चंद्र शेखर त्रिपाठी। संगठन मंत्री पद पर अनिल वर्मा, रामस्वरूप यादव, शशांक शेखर मिश्र, जयंती सिंह और राम किशोर पांडेय। प्रचार मंत्री पद पर सुशील कुमार मिश्रा, जगनायक प्रजापति, दीनबंधु, दिलीप सिंह और कुलभास्कर अग्रहरि चुने गए। इनके अलावा जयकिशोर संयुक्त मंत्री, केपी सिंह कोषाध्यक्ष, नरेंद्र सोनी, लेखाकार, बैजनाथ को आडीटर चुना गया।
चुनाव के जमघट में सुघर सिंह, शिवरतन चौहान, उदय त्रिपाठी, राघवेंद्र, आदित्य प्रकाश, विनय सिंह, श्यामलाल सहित ब्लाक शिक्षक संघ अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। शिक्षक नेता सुघर सिंह ने सभी का आभार जताया।