फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Preparations for adjustment of teachers, city area's coffers are empty

Banda News: शिक्षकों के समायोजन की तैयारी, नगर क्षेत्र की झोली खाली

Tue, 03 Sep 2024 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Preparations for adjustment of teachers, city area's coffers are empty
बांदा। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के समायोजन की तैयारी चल रही है। चार तक आपत्तियां मांगी गई हैं। नगर क्षेत्र हर बार इस समायोजन से अछूता रह जाता है। यहां संचालित 28 विद्यालयों में सात शिक्षक विहीन हैं। वहीं कई ऐसे शिक्षक हैं, जो दो-दो विद्यालयों से संबद्ध किए गए हैं। सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

जनपद में संचालित 1725 परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की बेहद कमी है। मानक 40 बच्चों पर एक शिक्षक का है, लेकिन यहां पर दो-दो सौ बच्चों पर एक ही शिक्षक है। इसके अलावा कई विद्यालय ऐसे हैं, जहां दो सौ बच्चों पर 10 से 14 शिक्षक नियुक्त हैं। शासन ने जनपद में संचालित परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू की है। जनपद में 13 प्रधानाध्यापक और 33 सहायक अध्यापकों की सूची तैयार की गई है। इन शिक्षकों से आपत्तियां मांगी गई हैं। चार सितंबर के बाद इन शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में भेजा जाएगा। उधर, नगर क्षेत्र के विद्यालयों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। समायोजन में यहां के विद्यालयों को शामिल ही नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नगर क्षेत्र में वर्ष 2011 से अभी तक एक भी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। वहीं हर वर्ष शिक्षक सेवानिवृत्त जरूर हो रहे हैं। इससे अधिकांश विद्यालयों में स्थिति खराब है। गूलरनाका, पोड़ाबाग, बारादरी, कालूकुआं, कांशीराम कालोनी, कटरा में संचालित करीब सात विद्यालय शिक्षक विहीन हैं। यहां बच्चों को पढ़ाने के लिए अन्य स्कूलों के शिक्षक संबद्ध किए गए हैं। पुलिस लाइन प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक विमलचंद को मूल विद्यालय के अलावा अन्य विद्यालयों में संबद्ध किया गया है। कुछ विद्यालयों में स्थिति तो यह है कि शिक्षिका के मीटिंग या बीमारी की स्थिति में छुट्टी में जाने पर स्कूल में बच्चे खेलकूद में समय बिताते हैं। नगर शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार कहते हैं कि नगर क्षेत्र के विद्यालयों में किसी तरह काम चलाया जा रहा है। शिक्षकों की बेहद कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
-शासन से शिक्षकों के समायोजन की सूची जारी की गई है। जनपद में अभी 13 प्रधानाध्यापक व 33 सहायक अध्यापकों के नाम आए हैं। इनसे आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके बाद शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों में भेजा जाएगा, जहां शिक्षकों की कमी है।-अव्यक्तराम तिवारी, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed