फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   pradhan pad ke liye 65 feesdi matdaan

ग्राम प्रधान पद के लिए 65 फीसदी मतदान

Sat, 12 Jun 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
pradhan pad ke liye 65 feesdi matdaan
बांदा। शनिवार को सुबह से मौसम में आए बदलाव और छाए बादलों ने मतदान को सुहाना कर दिया। एक प्रधान, तीन बीडीसी और 110 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए बड़ोखर, जसपुरा, कमासिन और नरैनी ब्लॉकों के गांवों में मतदाता झूमकर निकले और मतदान किया। मतदान केंद्रों में लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। प्रधान पद के लिए कुल मतदान 65 फीसदी रहा।
विज्ञापन

बड़ोखर ब्लॉक के लुकतरा गांव में सुबह बूथों पर सन्नाटा रहा। यहां प्रधान पद के लिए तीन बूथों कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे तक 13 फीसदी। दोपहर एक बजे तक 34 फीसदी व तीन बजे तक 44 फीसदी मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक 60 व मतदान समाप्ति तक 65 फीसदी मतदान हुआ। लुकतरा में 3889 मतदाताओं में से 2566 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

प्रत्याशियों की मृत्यु के बाद दोबारा हुए चुनाव में मतदाताओं ने खासा उत्साह दिखाया। हालांकि, सहानुभूति की लहर प्रभावी नहीं रही। किसी भी मतदान केंद्र से गड़बड़ी की शिकायत नहीं आई। उधर, नरैनी, जसपुरा और कमासिन ब्लॉकों के गांवों मेें 3 बीडीसी पद व 110 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदाताओं मतदान किया। मतदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहा। नए मतदाताओं ने गांव की सरकार बनाने के लिए मतदान किया। मतदान के बाद कार्मिकों ने मतपेटियां सील कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ उन्हें स्ट्रांग रूम में रखवा दिया। 14 जून को मतगणना के दिन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों की मृत्यु पर हुआ चुनाव
बड़ोखर ब्लॉक के ग्राम पंचायत लुकतरा में प्रधान पद प्रत्याशी कुसमा देवी, जसपुरा ब्लॉक के बीडीसी पिपरोदर (वार्ड 9) में प्रत्याशी फरीदा खातून, नरैनी ब्लॉक बीडीसी पल्हरी (वार्ड 66) में प्रत्याशी शांति देवी और कमासिन के बीडीसी शिवहद (वार्ड 75) में प्रत्याशी रेखा देवी की मौत हो जाने पर यहां चुनाव निरस्त किए गए थे। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्यों के 110 वार्डों में रिक्त पदों पर भी मतदान हुआ।

-
नरैनी, जसपुरा में भी रहा उत्साह
बबेरू/नरैनी/खप्टिहा कलां। बबेरू ब्लॉक 57 फीसदी मतदान हुआ। यहां 9 ग्राम पंचायत सदस्य पद का मतदान था। पेस्टा गांव में 80 फीसदी, जलालपुर में 62, पल्हरी गांव में 54 फीसदी के अलावा साडा, मुरवल, पारा बिहारी, रगौली, अनौसा में 60 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के दौरान एसडीएम महेंद्र प्रताप, सीओ सियाराम, बीडीओ डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार रहे। ग्राम पंचायत गिरवां में रिक्त वार्ड एक में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, गिरवां में कुल 49 फीसदी मतदान हुआ। उधर, ग्राम पंचायत दुबरिया में ग्राम पंचायत सदस्य पद के वार्ड 3 व 8 में कामता प्रसाद शास्त्री इंटर कॉलेज व उच्च प्राथमिक विद्यालय दुबरिया (महुराई) में 60 फीसदी मतदान हुआ। थानाध्यक्ष मो. अकरम पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। उधर, जसपुरा ब्लॉक क्षेत्र ग्राम पंचायत सदस्य के 12 वार्ड पदों के लिए मतदान हुआ। यहां प्रत्येक वार्ड में 2-2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड 9 पिपरोदर गांव से 2 बूथों पर मतदान हुआ। यहां एसडीएम पैलानी रामकुमार व सीओ सत्य प्रकाश शर्मा आदि भ्रमण में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed