{"_id":"66ccca4366dca12a4e0ad90b","slug":"power-outage-for-three-hours-50-thousand-people-troubled-banda-news-c-212-1-bnd1004-114839-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तीन घंटे बत्ती गुल, 50 हजार लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तीन घंटे बत्ती गुल, 50 हजार लोग परेशान
विज्ञापन
बांदा। पीलीकोठी विद्युत उपकेंद्र में मुख्य लाइन का (इनकमिंग फर्स्ट) का फ्यूज उड़ने से शहर की 50 हजार की आबादी अंधेरे में रही। महेश्वरी देवी, टेलीफोन, पीलीकोठी, स्टेशन रोड फीडर से जुड़े करीब दस मोहल्लों में लोग गर्मी से परेशान रहे।
शहर में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। रविवार को रात पीलीकोठी सब स्टेशन में करीब सात बजे इनकमिंग फर्स्ट ( मुख्य लाइन) के ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। इससे कटरा, रामलीला मैदान, मर्दननाका, छोटी बाजार, स्टेशन रोड, अलीगंज सहित करीब दस मोहल्लों में अंधेरा छा गया। जब दो घंटे तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के फोन मिलाए।
जानकारी होने पर पीलीकोठी उपकेंद्र में तैनात जेई व कर्मचारियों ने फ्यूज बदलने का काम शुरू किया। रात में दस बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इस बीच करीब 50 हजार की आबादी उमस भरी गर्मी में परेशान रही। सोमवार को दोपहर भी स्टेशन रोड और छोटी बाजार के फीडर दो घंटे बंद रहे। दोपहर 12 बजे बिजली सही हुई। तुलसीनगर फीडर से जुड़े नवाब टैंक, अतर्रा चुंगी सहित कई मोहल्लों में कहीं लो-वोल्टेज तो कहीं हाई वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन
वर्जन-
-मुख्य ट्रांसफार्मर में इनकमिंग का फ्यूज उड़ने से आपूर्ति बाधित हुई है। कर्मचारियों को लेकर इसे तुरंत सही कराया गया है और आपूर्ति बहाल की गई। -चंदन यादव, उप खंड अधिकारी, पीलीकोठी, बांदा।