{"_id":"64208f6cb190c159e0089e56","slug":"power-line-theft-being-put-on-the-side-of-the-expressway-banda-news-c-12-1-145378-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चोरी गए तारों की कीमत करीब तीन लाख बताई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चोरी गए तारों की कीमत करीब तीन लाख बताई गई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में हो रहे विद्युतीकरण का सामान चोरी हो गया। इसकी कीमत तीन लाख रुपये बताई गई है। कार्यदाई संस्था कर्मी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हैरत की बात यह है कि एक्सप्रेसवे में पुलिस गश्त रहती है, इसके बावजूद बड़ी तादाद में बिजली उपकरणों की चोरी होना लापरवाही की पोल खोल रही है।
अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव निवासी राजकुमार पांडेय ने मटौंध थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि नमामि गंगे योजना के तहत एसके एसोसिएट्स को बिजली का काम मिला हुआ है। पिछले माह 6-7 फरवरी की रात को अज्ञात चोर अछरौड़ गांव और मोहन पुरवा के पास एक्सप्रेसवे के दाएं और बाएं दोनों तरफ के तार काट ले गए हैं। इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना उप निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य को सौंपी गई है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर बिजली का काम तेजी से हो रहा है। तार व अन्य उपकरणों की चोरी आदि की पहली घटना है। चर्चा है कि एक्सप्रेसवे के चैनेज-70 से 71 तक यानी सात किलोमीटर लंबी बिजली लाइन चोरी हुई है। इसके अलावा 120 इंसुलेटर, 24 डिस हार्डवेयर और 12 स्पेन चोरी होने की चर्चा भी गर्माई रही। हालांकि तहरीर में इसका हवाला नहीं दिया गया है। इसके पूर्व एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान भी महोखर व हथौरा गांव के बड़ी तादाद में सामग्री चोरी हुई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार कर चोरी का पर्दाफाश किया था।