{"_id":"6a8f34d40f1d1c16d40dd654","slug":"power-cuts-during-the-festival-added-to-the-inconvenience-banda-news-c-212-1-bnd1007-151333-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: त्योहार पर बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: त्योहार पर बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी
Thu, 27 Aug 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
बांदा। कस्बा जसपुरा में पिछले दो माह से बिजली कटौती जारी है। इससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। निर्धारित कटौती के तहत सुबह नौ से दोपहर 12 बजे, दोपहर तीन से शाम छह बजे और रात नौ से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।
भीषण गर्मी और उमस के कारण बच्चों की पढ़ाई सहित घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। कस्बावासियों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों जैसे जेई, एसडीओ और एक्सईएन के फोन अक्सर नहीं उठते या बंद मिलते हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रात में बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई के साथ छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भी गर्मी में परेशानी होती है।
रक्षाबंधन त्योहार के चलते मेहमानों और परिवार के लोगों को भी भीषण गर्मी व उमस में दिक्कतें आ रही हैं। बिजली कटौती से पेयजल व्यवस्था और मच्छर-कीड़े-मकोड़ों की समस्या भी बढ़ गई है। कस्बावासियों ने उच्चाधिकारियों से त्योहार के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और कटौती आवश्यक होने पर स्पष्ट समय-सारणी जारी करने की मांग की है।