{"_id":"671a93d1e129d9b91401fe55","slug":"ponds-play-an-important-role-in-water-conservation-and-increasing-groundwater-level-banda-news-c-212-1-sknp1006-117258-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रक की टक्कर से बाइक पोल से टकराई, छात्र की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रक की टक्कर से बाइक पोल से टकराई, छात्र की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। ट्रक ने बाइक सवार तीन छात्रों को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। सिर में चोट लगने से चालक की मौत हो गई। पीछे बैठे दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब एक बजे हुआ। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
चित्रकूट जिले के छीबों गांव निवासी सुलभ दुबे उर्फ संकित (21) अतर्रा पीजी कॉलेज में बीएससी (एग्रीकल्चर) तृतीय वर्ष का छात्र था। वह अतर्रा में बांदा रोड पर कॉलेज के पास एक किराए के कमरे में रहता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को उसने नरैनी रोड में किराए का नया कमरा लिया था। वह अपने साथी छात्र संजय (22) व विजय (23) के साथ रात करीब एक बजे अपने कमरे में जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कोतवाली से चंद कदम दूर बांदा रोड पर जहाज बिल्डिंग व बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गई, जिससे बाइक चालक सुलभ का सिर पोल से टकरा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे संजय व विजय गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों तीनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से संजय व विजय को कानपुर रेफर कर दिया। कोतवाली के एसआई चंद्रजीत यादव ने सुलभ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि रात में सड़क हादसा हुआ है। बाइक चालक सुलभ हेलमेट नहीं लगाए था। उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दो अन्य घायलों को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अतर्रा कॉलेज में शोक, मृतक के घर पहुंचकर बंधाया ढांढस
पिता संतोष दुबे ने बताया कि वह पेशे से किसान हैं। उनके पास 40 बीघा जमीन है। उनके दो पुत्र थे। बड़ा पुत्र सौरभ प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। मां किरन देवी गृहिणी हैं। हादसे के बाद से सुलभ के घर में मातम का माहौल है।
उधर, हादसे की जानकारी होने पर पीजी कॉलेज अतर्रा के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बराती लाल पांडेय, कांग्रेस चित्रकूट पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अर्जुन मिश्रा, दीनानाथ ग्रुप के प्रबंधक विजय पांडेय, सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पदाधिकारी ने घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवधेश चंद्र मिश्रा ने कॉलेज के सभागार में शोक सभा का आयोजन कराया। इस सभा में कॉलेज के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और सुलभ की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।