फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police wrote Scorpio ran over two cousins, one died

Banda News: पुलिस लिखी स्कार्पियो ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, एक की मौत

Wed, 23 Aug 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 23 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police wrote Scorpio ran over two cousins, one died
कमासिन (बांदा)। धान की फसल के लिए खाद लेकर लौट रहे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को पुलिस लिखी स्कार्पियो ने कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल में जाम लगा दिया।
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग पर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक और पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कार्पियो चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि परिजन एक सिपाही पर आरोप लगा रहे थे। स्कार्पियो एसओजी प्रभारी की बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जमरेहीनाथ निवासी रामकिशोर (60) अपने चचेरे भाई रामरतन (42) के साथ मंगलवार को दोपहर कमासिन गांव में धान की फसल के लिए खाद लेने आए थे। दोनों लोग मंगलवार को दोपहर ढाई बजे बाइक में बैठकर घर लौट रहे थे। तभी कमासिन से दो किलोमीटर दूर ढाबे के समीप राजापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पुलिस स्टीकर लगी स्कार्पियो ने दोनों को टक्कर मारकर कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक रामरतन चला रहा था। वह छिटककर दूर जा गिरा जबकि रामकिशोर बाइक में फंस गया। इससे कुचलकर उसकी मौत हो गई। रामरतन को कमासिन सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल में घायल रामरतन ने बताया कि वह और उसका चचेरा भाई मृतक जमरेहीनाथ मंदिर में प्रसाद सामग्री की दुकान लगाते हैं। उनके पास दो-दो बीघा जमीन है। परिवार का भरण पोषण करने के लिए किसानी भी कर लेते हैं।
उधर, हादसे से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि सोमवार को जमरेहीनाथ देवस्थान में लगने वाले मेेले में स्कार्पियो सवार सिपाही ने दुकान लगवाने के नाम पर रुपयों की मांग की थी, लेकिन रुपया देने से मना कर दिया गया था। इस पर सिपाही ने गाड़ी चढ़ा देने की धमकी दी थी और उसने घटना को अंजाम भी दे दिया।
मौके पर क्षेत्रीय सपा विधायक विशंभर सिंह यादव, एसडीएम रावेंद्र सिंह, सीओ राकेश सिंह, थानाध्यक्ष संदीप सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया। जाम लगभग आधा घंटा चला। मृतक रामकिशोर के चार पुत्र हैं।


हादसे के बाद स्कार्पियो लेकर भाग रहे चालक को पकड़ लिया गया है। स्कार्पियो को भी कब्जे में लिया गया है। क्षेत्राधिकारी का कहना है कि ग्रामीणों के मुताबिक स्कार्पियो में एक सिपाही भी था। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि स्कार्पियो अखिलेश निवासी नरैनी चला रहा था। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सिपाही की भूमिका की जांच की जा रही है। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए आरोपी सिपाही के स्थानांतरण के लिए एसपी को अवगत कराया जाएगा।
राकेश सिंह
सीओ, बबेरू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed