फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   police,principal,facebook,traffic,collage

व्हाट्सअप, फेसबुक का करें सावधानी से प्रयोग

Sat, 06 Mar 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
police,principal,facebook,traffic,collage
police,principal,facebook,traffic,collage - फोटो : BANDA
नरैनी/अतर्रा। राजकुमार इंटर कॉलेज नरैनी के सभागार में शनिवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत इंस्पेक्टर सविता श्रीवास्तव ने कहा कि बालिकाएं अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रखें। व्हाट्सअप और फेसबुक का प्रयोग सावधानी से करें।
विज्ञापन

उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यातायात सुरक्षा कानून की जानकारियां भी दीं। प्रधानाचार्य राघवेंद्र सिंह, काशी प्रसाद मिश्रा, एसआई नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। अतर्रा के ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत प्रभारी मधु सविता ने कहा कि किशोरावस्था में शरीर और मन में बदलाव देखा जाता है। जिसके लिए हमें सावधान रहना चाहिए। संयम से काम लेना चाहिए। प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने कहा कि किशोरावस्था प्रलय का काल है। अगर सही दिशा में बढ़े तो जीवन में कभी असफल नहीं हो सकते।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शांतिभूषण, अरुण कुमार, चेतराम, राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सुरेंद्र शर्मा, सुरेश, जेपी कोमल, गिरिजेश मिश्र, लखन लाल, राममिलन यादव, विश्वनाथ, बुद्धविलास आदि मौजूद थे। राजकीय इंटर कॉलेज में थानाध्यक्ष फतेहगंज नंदराम प्रजापति ने छात्राओं को शासन की कई योजनाओं के बारे में बताया। खतरा होने पर 1090 व 112 सहित अन्य नि:शुल्क नंबरों के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य जय प्रकाश त्रिपाठी, प्रदीप निगम आदि मौजूद रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिसंडा में थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों से निडर होकर बताने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
फोटो परिचय-16-पंडित राजेंद्र शास्त्री।
सत्संग से ही व्यक्ति में विवेक का उदय
गिरवां। भूतेश्वर महादेव मंदिर में चल रही कथा के दूसरे दिन पंडित राजेंद्र शास्त्री ने कहा कि सत्संग से ही व्यक्ति में विवेक उदय होता है। कलिकाल में कल्याण का एक साधन सत्संग है। शुकदेव एवं राजा परीक्षित के सत्संग के गंगा रूपी जल में अवगाहन करने से मानव के सभी पाप, ताप संताप दूर होते हैं। मानव जन्म सार्थक होता है। राजा परीक्षित ने श्रीमद्भागवत कथा को श्रवण करके अपने काल के भय को संताप से दूर किया। कथा आयोजक मार्कंडेय त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, विवेक तिवारी, चुन्नू तिवारी, दीपू मिश्रा, मनोहर त्रिपाठी, रितिक त्रिपाठी, लोकेंद्र शास्त्री आदि मौजूद थे। (संवाद)

---------------
टीकाकरण की तिथियां घोषित
अतर्रा। सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ. शिव सागर ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण के लिए अस्पताल में 8, 12, 15, 18, 19, 22, 25 व 26 मार्च को 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग सहित 45 वर्ष से ऊपर के बीमार व्यक्तियों को अस्पताल में कैंप लगाकर नि:शुल्क व्यक्ति का टीका लगाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed