फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   police,jail,FIR,woman,man

युवती और सहयोगियों के विरुद्ध रिपोर्ट के आदेश

Wed, 24 Mar 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
police,jail,FIR,woman,man
बांदा। हनीट्रैप के जाल में फंसाकर युवक को जेल की सलाखों तक पहुंचाने वाली युवती और उसके सहयोगियों के खिलाफ भी अदालत ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश शहर कोतवाली पुलिस को दिए हैं। जमानत पर छूटकर आने के बाद आरोपी ने अदालत में अर्जी दी थी। उधर, कोतवाली इंसपेक्टर का कहना है कि फिलहाल उन्हें आदेश की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के तिर्वा थानांतर्गत कपूर पुरवा निवासी संजय सिंह ने यहां विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) की अदालत में अधिवक्ता के जरिए धारा 156(3) में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा गया है कि फर्जी नाम से फेसबुक आईडी बनाकर एक युवती ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। 8 फरवरी को झांसा देकर युवती ने उसे बांदा शहर के एक मोहल्ले बुलाया। वह उससे मिलने पहुंचा तो वहां युवती के अलावा तीन-चार अन्य लोग भी मौजूद थे। उससे पांच लाख रुपये की मांग की गई। इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की। चेन, रुपये, फोन व अन्य सामान छीन लिया। रुपये की मांग पूरी न होने पर उल्टा युवती ने शहर कोतवाली में उसके खिलाफ छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। जमानत पर छूटने के बाद उसने (संजय सिंह) अधिवक्ता शीलेंद्र सिंह परिहार के जरिए अदालत में अर्जी दी है। न्यायाधीश ने उसकी अर्जी पर सुनवाई करते हुए 16 मार्च (मंगलवार) को युवती समेत उसके पति व सहयोगियों के विरुद्ध शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं। युवती समेत आरोपी सीमावर्ती फतेहपुर जनपद के ललौली थानांतर्गत एक गांव के बताए गए हैं। उधर, कोतवाली इंसपेक्टर जयश्याम शुक्ला ने बताया कि आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed