फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police department gets 177 soldiers

पुलिस विभाग को मिले 177 सिपाही

Fri, 28 May 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Police department gets 177 soldiers
बांदा। कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की शपथ और पॉसिंग आउट परेड के साथ ही 177 रिक्रूट पुलिस का हिस्सा बन गए। रंग-बिरंगी रंगोली से सजे ग्राउंड में पुलिस वर्दी से लैस सशस्त्र रिक्रूटों ने उत्साह के साथ जत्थों में परेड निकाली। अंत: व वाह्य परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट पुरस्कृत किए गए। सर्वांग सर्वोत्तम रिक्रूट आरक्षी का पुरस्कार प्रांजुल अग्रवाल को मिला।
विज्ञापन

पुलिस लाइन ग्राउंड में शुक्रवार को रिक्रूट पुलिस आरक्षियों की दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक डा. एसएस मीणा ने परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को पद और गोपनीयता के साथ फर्ज के लिए मर-मिटने की शपथ दिलाई। एसपी ने उन्हें लगन और मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व अलग-अलग छह टोलियों ने फुल ड्रेस में कदमताल के साथ परेड निकाली। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि झांसी, जालौन, उन्नाव, गाजीपुर और वाराणसी के रिक्रूट आरक्षियों को यहां प्रशिक्षण दिया गया। छह माह पूर्व लिखित और शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी। सभी 177 रिक्रूट आरक्षियों को यहां थानों में व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ लाइन/सिटी राकेश कुमार सिंह व प्रतिसार निरीक्षक अजमेर सिंह के निर्देशन में प्रशिक्षण हुआ। निरीक्षक वीरेंद्र सिंह व मेजर आरक्षी अजय कुमार ने अनुशासन और प्रभावी नियंत्रण और उप निरीक्षक तेज सिंह यादव ने आउटडोर व निरीक्षक प्रकाश वाजपेयी ने इनडोर प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा, नरैनी सीओ नितिन कुमार और अतर्रा सीओ आनंद कुमार पांडेय मौजूद थे। 1500 में 1334 अंक पाकर प्रथम रहे प्रांजुल अग्रवाल को सर्वांग सर्वोत्तम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सर्वाधिक अंक लाने वाले रिक्रूट आरक्षी---
प्रांजुल अग्रवाल (प्रथम व अष्टम प्रश्नपत्र), उपेंद्र कुमार (द्वितीय प्रश्नपत्र), नसरुद्दीन (तृतीय प्रश्नपत्र), दिलीप कुमार (चतुर्थ प्रश्नपत्र), दीपक पाठक (पंचम प्रश्नपत्र), चंद्रपाल यादव (षष्टम प्रश्नपत्र), जसोदा नंदन (सप्तम प्रश्नपत्र) और हिमांशु रावत (पीटी)। प्रथम परेड कमांडर रिक्रूट देवेश सिंह, द्वितीय परेड कमांडर देवेंद्र कुमार व तृतीय परेड कमांडर उपेंद्र कुमार सम्मानित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed