फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police could not make the monument again

स्मारक दोबारा नहीं बनवा सकी पुलिस

Wed, 21 Sep 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 21 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Police could not make the monument again
बघोलन तिराहे पर डकैतों द्वारा तोड़ा गया शहीद स्मारक। - फोटो : अमर उजाला
बांदा/बदौसा। दस्यु सरगना बलखड़िया की मौत के बाद भी शायद उसका खौफ बाकी है। यही वजह है कि आधा दर्जन युवा एसटीएफ जवानों के शहीद स्थल पर बनाए गए स्मारक को दस्यु बलखड़िया द्वारा दिनदहाडे़ ढहाने के तीन वर्षों बाद भी पुलिस स्मारक का दोबारा निर्माण नहीं करा सकी। यह आज भी खंडहर के रूप में पड़ा हुआ है। 21 सितंबर को इसकी याद ताजा हो गई।
विज्ञापन


23 जुलाई 2007 को पाठा के जंगल में कई डकैतों को मार गिराने के बाद देर रात दो वाहनों पर लौट रही एसटीएफ टीम पर फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघोलन तिराहे पर पहले से घात लगाए बैठे दस्यु सरगना ठोकिया और उसके गिरोह ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आगे चल रहे वाहन के जवान तो बच निकले लेकिन पीछे चल रहा वाहन कीचड़ में फंसने से आगे नहीं बढ़ सका और उस पर सवार एसटीएफ के आधा दर्जन युवा जवानों को ठोकिया गिरोह ने गोलियों से भून डाला। शहीद होने वाले जवानों में जीप चालक ईश्वर देव सिंह समेत राजेश चौहान, बृजेश यादव, लक्ष्मण प्रसाद, गिरीशचंद्र नागर और उमाशंकर यादव शामिल थे।
विज्ञापन


शहीदों की याद में पुलिस ने इसी स्थल पर स्मारक निर्माण कराया था। हालांकि इसके लिए चंदा ग्रामीणों ने जुटाया था। 29 अक्तूबर 2012 को तत्कालीन डीआईजी पीके श्रीवास्तव ने स्मारक का लोकार्पण किया। उस समय बांदा के पुलिस अधीक्षक पद पर मौजूदा डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी थे। वह भी लोकार्पण समारोह में शरीक थे। लेकिन इसके ठीक 11 महीने बाद 21 सितंबर 2011 को दस्यु सरगना बलखड़िया ने दिनदहाड़े धावा बोलकर जेसीबी मशीन से स्मारक को तहस-नहस कर दिया। साथ ही धमकी दी कि दोबारा स्मारक बनाया तो अगली बार गिरोह थाना ढहा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलखड़िया की इस धमकी का पुलिस पर कितना असर पड़ा यह तो नहीं पता? लेकिन पुलिस ने फिर आज तक स्मारक पुनर्निर्माण की जरूरत नहीं समझी या फिर हिम्मत नहीं जुटाई। हालांकि ढहाने के दूसरे दिन रातों-रात कड़ी पुलिस सुरक्षा में पुनर्निर्माण शुरू किया गया था लेकिन सुबह ही काम रुक गया। स्मारक पर पालीथिन ढक दी गई। वह वर्षों नहीं हटी। अब वह भी फट गई है।  इस बाबत तत्कालीन पुलिस अधीक्षक और मौजूदा डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी का कहना है कि उन्हें पूर्व में बताया गया था कि स्मारक का पुनर्निर्माण कराया गया है लेकिन अगर नहीं हुआ है तो वह खुद जाकर देखेंगे। उधर, फतेहगंज थानाध्यक्ष अमर सिंह यादव का कहना था कि वो जब से आए हैं स्मारक ऐसा ही देख रहे हैं। पुनर्निर्माण उच्चाधिकारियों का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed