{"_id":"66cb7c73f0dafbd24303a974","slug":"pokeland-drivers-condition-deteriorated-he-died-in-the-hospital-banda-news-c-212-1-sknp1006-114808-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पोकलैंड चालक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पोकलैंड चालक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
बांदा। बालू भरने के कार्य में लगी पोकलैंड के चालक की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसे पहले से कोई बीमारी नहीं थी। मामला संदिग्ध लग रहा है। अस्पताल लाने वाले शव छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने शव के पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी प्रमोद कुमार (28) हमीरपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की पोकलैंड मशीन चलाता है। वह शनिवार को मशीन चलाने के लिए मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के मवई गांव गया था। रविवार को दोपहर उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। मोरंग कार्य में लगे लोग उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भाई कुंवर बहादुर ने बताया कि प्रमोद को कोई दिक्कत नहीं थी। अस्पताल लाने वालों ने फोन पर प्रमोद की पत्नी से हार्ट अटैक होना बताया है। कहने के बाद भी उसकी बात नहीं कराई गई। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। प्रमोद के एक पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी सुनीता है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि मामले का पता कराया जा रहा है। यदि परिजन पोस्टमार्टम कराने को कहेंगे तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा।