फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pledged to follow traffic rules

Banda News: यातायात नियमों के पालन का लिया संकल्प

Tue, 01 Aug 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pledged to follow traffic rules
बांदा। हम यातायात नियमों का पालन करेंगे। अपने परिवार और मित्रों को भी जागरूक कर यातायात नियमों की जानकारी देंगे। इस संकल्प के साथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शहर में साइकिल रैली निकाली।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्कूल फॉर साइजिंग इंडिया (पीएमश्री) योजना के तहत जिले में दो इंटर कॉलेज चयनित किए गए हैं। इसमें जीजीआईसी बांदा और मतौंड जीआईसी कॉलेज शामिल है। योजना के तहत इन स्कूलों को निजी स्कूलों की तर्ज पर स्मार्ट बनाया जाएगा। इनकी बिल्डिंग अपग्रेड होंगी, क्लॉसरूम स्मार्ट होंगे। कंप्यूटर लैब से लेकर प्रयोगशाला, पुस्तकालय को टेक फ्रेंडली बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कार्यक्रम किए जाएंगे। इसी के तहत सोमवार को जीजीआईसी में साइकिल रैली निकाली गई और छात्राओं ने यातायात नियमों का पालन करते हुए शपथ ली। रैली को मुख्य विकास अधिकारी व डीआईओएस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कविता पाठ का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्या बीना गुप्ता ने बताया कि रैली कॉलेज से रैली छावनी, गूलरनाका, प्रकाश टाकीज, महेश्वरी देवी होते हुए कॉलेज पहुंंची। इस दौरान निमिषा रंजन, सीमा वर्मा, रेखा राजा, प्रियंका सिंह, अभिलाषा सिंह, अंजलि प्रजापति मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed