फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pledge to increase the pride of Hindi

हिंदी का गौरव बढ़ाने को ली शपथ

Mon, 14 Sep 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Pledge to increase the pride of Hindi
हिंदी दिवस पर बैनर में हस्ताक्षर करते समाचार पत्र वितरक। - फोटो : BANDA
बांदा। हिंदी दिवस पर समाचार पत्र विक्रेता संघ ने सोमवार को सुबह यहां ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन के अभियान ‘हिंदी हैं हम’ के तहत बैनर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। स्टेशन रोड स्थित अमर उजाला एजेंसी में संघ पदाधिकारियों ने राष्ट्रभाषा हिंदी के गौरव एवं प्रतिष्ठा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने की शपथ ली।
विज्ञापन

अन्य नागरिकों ने भी बैनर पर हस्ताक्षर कर शपथ ली। अमर उजाला की इस मुहिम को सराहा। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष घासीराम निषाद, महामंत्री महेश कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी अनिल राजपूत सहित लिलेश, राजू, अभिषेक, मलखान, गोपी ओमर, हबीब, कमल अवस्थी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, हिंदी दिवस पर न्यायालय व समाजिक संस्थानों में विशेष गोष्ठियों का आयोजन किया गया। हिंदी को राष्ट्र भाषा, मातृ भाषा और संपर्क भाषा बताते हुए उसके सम्मान और विकास की प्रेरणा दी गई। जनपद न्यायाधीश ने हिंदी भाषा की उपेक्षा पर चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जजी परिसर में सोमवार को आयोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए हुआ। जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला। देश में हिंदी भाषा की हो रही उपेक्षा पर चिंता व्यक्त की। न्यायिक अधिकारियों से हिंदी भाषा को शक्तिशाली बनाने पर बल दिया। प्रथम अपर जिला जज कृष्ण यादव ने हिंदी के उत्थान पर चर्चा की। भारतेंदु प्रकाश, चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित, जवाहर लाल जलज, विद्यासागर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग में आयोजित कार्यक्रम में न्यायाधीश तूफानी प्रसाद, ने वादकारियों की सुविधा के लिए हिंदी का प्रयोग लिखने-पढने व बोलचाल में ज्यादा से ज्यादा करने को कहा। रीडर स्वतंत्र रावत, अधिवक्ता राजीव कुमार, जगदीश तिवारी, सत्येंद्र कुमार, हमीद अहमद, प्रदीप कुमार, आरिफ आदि उपस्थित रहे। विश्व मानव एकता परिषद कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में प्रयागराज के हिंदी साहित्य सम्मेलन (हिंदी विश्वविद्यालय) की हालत पर चिंता जताई गई।

अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में शामिल समाचार पत्र वितरक संघ प्रतिनिधि।

अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में शामिल समाचार पत्र वितरक संघ प्रतिनिधि।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed