बांदा। अखिल भारतीय फोटोग्राफर फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें मांग की गई कि लॉकडाउन से प्रभावित फोटोग्राफरों और वीडियोग्राफरों को आर्थिक सहयोग दिए जाए। इसके अलावा फोटोग्राफी को कला का दर्जा, श्रम विभाग द्वारा पंजीकरण कर 40 वर्ष से अधिक वालों को पेंशन दुकानों को साप्ताहिक बंदी के अलावा भी खोलने की अनुमति दी जाए।
ज्ञापन देने वालों में संरक्षक सुनील कुमार सक्सेना, अमित सेठ भोलू, मंडलाध्यक्ष राजेश निषाद, जिलाध्यक्ष राजू त्रिपाठी राज, महामंत्री उमेश धुरिया, जिला प्रचार मंत्री राजेश कुमार, जावेद अख्तर, माता प्रसाद, मयंक तिवारी, अखिलेश पाल, संतोष गुप्त, अमृतलाल, अनिल कुमार, रशीद खां, दीपक गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, दलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।