फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Permission granted by court to interrogate two accused in jail

Banda News: दो आरोपियों से जेल में पूछताछ के लिए अदालत से मिली अनुमति

Fri, 04 Apr 2025 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Permission granted by court to interrogate two accused in jail
बांदा। तीन युवतियों के यौन शोषण व मानव तस्करी के मामले में आत्मसमर्पण करने वाले दो आरोपियों से पूछताछ की अनुमति शुक्रवार को अदालत से मिल गई। विवेचक सीओ सिटी गुटखा व्यवसायी स्वतंत्र साहू और ऑटो पार्ट्स विक्रेता आशीष अग्रवाल से जेल में जाकर पूछताछ कर सकते हैं।
विज्ञापन

बहुचर्चित मामले में काफी कुछ पर्दे के पीछे है। विवेचक के मुताबिक पीड़ित युवतियों ने जो पेन ड्राइव पुलिस को साैंपी है, उसमें घटनास्थल खूंटी चौराहा स्थित आरोपी नवीन विश्वकर्मा का मकान होना साबित हो रहा है। इससे यह तो पुष्टि हो गई है कि तीनों आरोपी नवीन विश्वकर्मा के माध्यम से उसी के मकान में युवतियों का यौन शोषण कर रहे थे। सवाल यह भी है कि अय्याशी नवीन के मकान में ही होती थी या युवतियों को बाहर भी भेजा गया। अगर बाहर भेजा गया तो कहां-कहां। इसके अलावा तीन पीड़िताओं के अलावा और भी लड़कियां तो शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ में यह भी सामने आ सकता है कि कहीं मामला सेक्स रैकेट का तो नहीं है। यह भी हो सकता है कि आरोपी पुलिस का सहयोग न करें, पुलिस को कुछ भी न बताएं। जैसा कि आरोपी शुरुआत में अपने आपको बेगुनाह बता रहे थे। जो भी हो, इस केस में आत्मसमर्पण करने वाले दोनों आरोपियों के बयानों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई पर फोकस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 22 मार्च को तीन युवतियों ने तीन कारोबारियों आशीष अग्रवाल, स्वतंत्र साहू और लोकेंद्र सिंह चंदेल के खिलाफ नौकरी देने और दिलाने के नाम पर यौन शोषण और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचक सीओ सिटी ने लड़कियों के बयानों और पेन ड्राइव के आधार पर तीनों को नामजद किया था। इसके बाद नवीन विश्वकर्मा को केस में नामजद करते हुए 27 मार्च को गिरफ्तार किया था। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद लोकेंद्र को पुलिस ने दो अप्रैल को मध्य प्रदेश के कटनी से गिरफ्तार किया था। उसी दिन शाम को आरोपी स्वतंत्र साहू ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था। अगले दिन तीन अप्रैल को आशीष अग्रवाल ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था।


----
अभी तक की जांच और कार्रवाई में तीन पीड़िताओं के अलावा अन्य किसी लड़की का नाम सामने नहीं आया है। अदालत ने सरेंडर करने वाले दो आरोपियों स्वतंत्र साहू और आशीष अग्रवाल से पूछताछ करने की अनुमति दी है। जेल में जाकर दोनों आरोपियों के बयान लेंगे। आरोपियों के बयानों के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाएंगे।
- राजीव प्रताप सिंह, विवेचक, सीओ सिटी, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed