फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   people help needy in banda

शोहरत न प्रचार, गुपचुप ढंग से हैं मददगार

Wed, 06 May 2020 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
people help needy in banda
एक तरफ जहां लोग राशन या अन्य मदद बांटकर फोटो और शोहरत का ढिंढोरा पीट रहे हैं तो दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी हैं, जिनका फलसफा है- नेकी कर दरिया में डाल।
विज्ञापन

लॉकडाउन और इस दौरान चल रहे रमजान में वे अपनी सामर्थ्य भर जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने में जुटे हुए हैं लेकिन वे इसका प्रचार नहीं करते। ऐसे कुछ लोगों में पूर्व शिक्षाधिकारी जमीरूद्दीन सिद्दीकी व उनके पुत्र मुजीबुद्दीन (खाईपार), अनिल गुप्ता, सुभाषचंद्र अग्रवाल, संदीप गुप्ता, सोनल गुप्ता, (कटरा), हाजी महफूज व हाजी हिफर्जुरहमान (कोतवाली रोड), पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाजी शकील अली, जामा मस्जिद व ईदगाह मुतावल्ली डा. श्ेाख सादी जमां, जितेंद्र कुमार शर्मा (अलीगंज) आदि हैं। इसी प्रकार युवाओं की टीम ‘कोरोना में गरीबों की मदद’ (अलीगंज) भी जरूरतमंदों की मदद में जुटी है।

इस संबंध में इन लोगों ने कहा कि अक्सर किसी तरह की मदद लेते समय गैरतमंद जरूरतमंद फोटो खिंचते समय लज्जा से झेप जाते हैं। ऐसे में वे गुपचुप ढंग से मदद करना बेहतर समझते हैं। अपने वाहन से परेशान हाल व्यक्ति के घर जाकर राशन किट आदि जरूरत का सामान उसे सौंप देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed