फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   people beaten a man came from quarentine center in banda

क्वारंटीन सेंटर से निकले युवक को ग्रामीणों ने पीटा, दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 02 May 2020 08:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
people beaten a man came from quarentine center in banda
बांदा में मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर को क्वारंटीन सेंटर से बाहर देख कुछ ग्रामीण आपा खो बैठे। उसकी पिटाई शुरू कर दी। बचाने आई मां भी घायल हो गई। अपने बचाव में मजदूर द्वारा किए गए हमले में एक ग्रामीण भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के रेहुंची गांव का मजदूर विजय (25) पुत्र देशराज 27 अप्रैल को गांव के ही दो अन्य लोगों के साथ लौटा है। स्वास्थ्य चेकअप के बाद गांव के ही स्कूल भवन में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह वह सेंटर से निकलकर नदी की तरफ जा रहा था। तभी कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया और उसके साथ मारपीट की। उसे बचाने आई मां शकुंतला (45) को भी चोटें आ गईं। विजय के पलटवार में महेंद्र (28) पुत्र जुगुल किशोर भी घायल हो गया। तीनों पुलिस थाना पहुंचे और एक-दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। यहां घायल विजय ने बताया कि मुंबई से लौटने पर उसे घर में घुसने नहीं दिया गया। पुलिस ने उसे क्वारंटीन सेंटर पहुंचा दिया।

उधर, इंस्पेक्टर राकेश कुमार सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उधर, घायल विजय को जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड में भर्ती किया गया था। जब उसके मुंबई से लौटने की अस्पताल प्रशासन को जानकारी हुई तो उसे वहां से हटाकर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed