{"_id":"65bd39cef2401f3e1c0b90b6","slug":"people-angry-over-irregularities-in-road-construction-stopped-the-work-banda-news-c-212-1-bnd1002-106694-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सड़क निर्माण में अनियमितता पर भड़के लोगों ने रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सड़क निर्माण में अनियमितता पर भड़के लोगों ने रुकवाया काम
विज्ञापन
अतर्रा। नगर पालिका की ओर से बनाई जा रही सड़क में अनियमितता से भड़के लोगों ने काम रुकवा दिया। आरोप लगाया कि ठेकेदार मनमानी कर रहा है। कम सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है, कुटाई भी नहीं की जा रही है और तो और जाल में कम सरिया लगाई जा रही है। लोगों का हंगामा देखकर मजदूर सामग्री और मशीन छोड़कर भाग गए। मामले की जानकारी पर पालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में शिकायत सही पाई गई।
नगर के बाईपास नरैनी रोड से बांदा रोड को जोड़ने वाली सड़क पर एक तरफ मोहल्ला सुभाष नगर और दूसरी तरफ शास्त्री नगर है। दोनों के बीच से निकली रामलीला रोड की 40 लाख की लागत से सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। मोहल्ले के अरविंद गुप्ता, राधेश्याम तिवारी, श्रीकांत, दुष्यंत शुक्ला, महेश, रामबाबू गुप्ता का आरोप है कि ठेकेदार की ओर से पर्याप्त सीमेंट व सरिया का प्रयोग न करके, बिना पानी डाले ही काली डस्ट डालकर काम चलाया जा रहा है। इससे सड़क बहुत जल्द ही जवाब दे जाएगी।
मामले की जानकारी पालिका अधिशासी अधिकारी राम सिंह को हुई तो उन्होंने फौरन अवर अभियंता अरुण सिंह, लिपिक शिवचरण बाजपेई को मौके पर भेजा। अधिकारियों ने देखा कि काम में गड़बड़ी की जा रही थी। वहीं खड़े होकर दोबारा मजदूरों को बुलाया। सरिया और सीमेंट की मात्रा बढ़वाकर काम शुरू कराया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हो सका। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी का कहना है कि ठेकेदार को चेतावनी दी गई है। पूरा काम सही से होने के बाद ही भुगतान किया जाएगा।