फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Patients and children are not getting food in the district hospital

जिला अस्पताल में मरीजों और बच्चों को नहीं मिल रहा भोजन

Mon, 20 Jun 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Patients and children are not getting food in the district hospital
बांदा। खाना हो तो खाओ, अच्छा न लगे तो जाओ। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को अच्छा खाना मांगने पर यही जवाब मिलता है। पौष्टिक और गुणवत्तायुक्त भोजन से मरीजों को सेहतमंद बनाने की मंशा यहां सफल नहीं दिख रही है। आटा खत्म होने से दो दिन से मरीजों को रोटी नहीं मिल रही है। वहीं, बच्चों को दूध भी नहीं दिया जा रहा। मरीज इसकी शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आटा खत्म होने से रोटी नहीं दी जा सकीं हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों को परोसे जा रहे खाने की असलियत सोमवार को सामने आ गई। अस्पताल में भर्ती किसी भी मरीज को भोजन के नाम पर उन्हें सिर्फ मूंग दाल, खिचड़ी और हरी सब्जी परोसी गई। दाल, सब्जी में पानी अधिक मिला होने की बात कही। वहीं, बच्चों को दूध नहीं दिया गया। ठेकेदार के रसोइया रामलखन ने बताया कि आटा खत्म होने की वजह से रोटी नहीं दी जा सकी। दो क्विंटल आटा की व्यवस्था की गई है। मंगलवार से सभी को रोटी दी जा सकेगी।
विज्ञापन

वर्जन
--------
दो दिन से आटा नहीं था। इस वजह से मरीजों को रोटी नहीं मिल सकी। सोमवार को ही दो क्विंटल आटा मंगाकर दे दिया गया है। डाइट डॉक्टर तय करते हैं। डॉक्टर के लिखने पर ही दूध दिया जाता है। दूध में पानी मिलाने की शिकायत नहीं मिली है। जांच कराएंगे। बात सही निकली तो कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एसएस मिश्र
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
जिला अस्पताल, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed