फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Parwan post office plans offer employee

डाकघर की योजनाओं को परवान चढ़ाएं कर्मचारी

Mon, 01 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 01 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Parwan post office plans offer employee

बांदा। डाक विभाग ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही

विज्ञापन
जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं में और तेजी लाने की तैयारी की है। रविवार को प्रधान डाकघर में आयोजित व्यवसायिक गोष्ठी में यही मुद्दे छाए रहे।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए मंडल डाक अधीक्षक एसआर पाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने डाक विभाग के जरिये कई योजनाएं शुरू की हैं।

इनमें सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना आदि शामिल हैं।

उन्होंने डाक अधिकारियों और कर्मियों से कहा कि पूरी निष्ठा और मेहनत से अपने दायित्व अंजाम देते हुए योजनाओं को परवान चढ़ाएं। नए खाते खोलने और नया व्यवसाय अर्जित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। अधीक्षक ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याएं जल्द ही निस्तारित की जाएंगी।

गोष्ठी में परिवाद निरीक्षक भानु प्रताप सिंह, उप मंडलीय डाक निरीक्षक (उत्तरी) अभिषेक कुमार सिंह, नत्थू सिंह (दक्षिणी), अभिषेक शर्मा (कर्वी) सहित प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर आईडी लखेरा, उप डाकपाल केपी साहू व एमपी शुक्ला और अन्य शाखाओं के डाकपाल उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed