{"_id":"5f68df038ebc3e8ba815b45c","slug":"palika-gate-par-tala-jad-thap-ki-shaher-ki-safai-banda-news-knp583988865","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः पालिका गेट पर ताला जड़ ठप की शहर की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः पालिका गेट पर ताला जड़ ठप की शहर की सफाई
विज्ञापन
नगर पालिका में हड़ताली सफाई कर्मियों से वार्ता करते प्रभारी ईओ/एसडीएम व क्षेत्राधिकारी।
- फोटो : BANDA
बांदा। ईपीएफ कटौती और मानदेय मुद्दे पर नगर पालिका परिषद बांदा के सफाई कर्मी एक बार फिर आंदोलित हो गए। सोमवार को सुबह पालिका के मुख्य गेट में ताला जड़कर सफाई कार्य ठप कर दिया।
एसडीएम/प्रभारी ईओ सुधीर कुमार ने सफाई कर्मियों के नेताओं से वार्ता की और उनका ज्ञापन लेकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। लगभग दो घंटे बाद सफाईकर्मी प्रदर्शन खत्म कर काम पर लौट आए।
प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष कालका प्रसाद सागर ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि संविदाकर्मियों का 12 फीसदी ईपीएफ कटौती का शासनादेश 8 जनवरी 2011 को जारी हुआ था, लेकिन निकायों में कटौती नहीं की जा रही।
विज्ञापन
इसी तरह आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए शासनादेश के बाद भी कटौती नहीं की जा रही और न ही मानदेय दिया जा रहा है। महीने में चार साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिए जा रहे।
एसडीएम ने ज्ञापन लेकर सफाई कर्मियों को न्यायपूर्ण कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसी के बाद सफाई कर्मी माने और हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे। क्षेत्राधिकारी नगर आलोक मिश्रा भी मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों में मातादीन, राजेश, बिशनू, आशाराम, संतराम, रामू, सूरज, शिवशंकर, इंदल, शिवदास आदि मौजूद रहे। उधर, हड़ताल के चलते दोपहर तक शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर रहे। दोपहर बाद सफाई कर्मियों ने काम शुरू किया।