फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Over time communicate Stories

समय के साथ संवाद करती हैं कहानियां

Tue, 24 Nov 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Tue, 24 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Over time communicate Stories
बांदा। जनवादी लेखक संघ के बैनर तले मंगलवार को यहां शुरू हुई दो दिवसीय गोष्ठी में उपन्यासकारों ने कहा कि कहानियां समय के साथ संवाद करती हैं। इस दौरान कवियों ने अपनी रचनाएं भी सुनाईं।  
विज्ञापन


सिविल लाइन स्थित डीसीडीएफ परिसर में दोपहर बाद गोष्ठी शुरू हुई। युवा कथाकार संदीप मील (राजस्थान) ने अपनी कहानी अलगू चौधरी का पाठ किया। उनका कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुका है। एक अन्य कथाकार और वरिष्ठ उपन्यासकार राज कुमार राकेश (हिमाचल) ने भी अपनी कहानी धरावी का पाठ किया। श्री राकेश के अब तक आठ उपन्यास और पांच कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। युवा आलोचक अजीत प्रियदर्शी (लखनऊ) ने कहा कि कहानियां समय के साथ संवाद करती हैं। उपन्यासकार संदीप मील की कहानी आज के गांव का यथार्थ बयां कर रही हैं।
विज्ञापन


जनवादी लेखक संघ बांदा के सचिव उमाशंकर सिंह परमार ने कथाकारों का आभार जताते हुए कहा कि दोनों ही उपन्यासकारों की कहानियां आज के समाज का कटु सत्य है। बिहान संपादक बृजेश नीरज (लखनऊ) ने कहा कि आज के युग में कहानी परिवर्तन की भूमिका तय करती है। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे कवि नरेंद्र पुंडरीक ने कहा कि कथाकारों और उपन्यासकारों द्वारा पढ़ी गईं कहानियां जीवन से जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने गोष्ठी में आए लोगों का आभार जताया। इस मौके पर शिक्षक नेता राम प्रताप परिहार सहित कवि चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित, चंद्रपाल कश्यप, डीडी सोनी अनिल, प्रो.बाबूलाल शर्मा धीरज, करन सिंह, सुधीर खरे कमल, नारायणदास गुप्त आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का समापन बुधवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed