फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Organize competitions for daughters at the divisional level

Banda News: मंडल स्तर पर कराएं बेटियों की प्रतियोगिताएं

Thu, 17 Aug 2023 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Organize competitions for daughters at the divisional level
बांदा। स्वतंत्रता दिवस पर आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल के कैंप कार्यालय मयूर भवन सभागार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

आयुक्त आरपी सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडल स्तर पर अगले माह आयोजित होने वाली इस खेलकूद प्रतियोगिता के लिए अपने-अपने जिलों से विभिन्न खेलों के लिए बालिकाओं को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार कर प्रस्तुत करें। जूनियर वर्ग में कक्षा 5 से 8 तक तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक की बालिकाओं को चिह्नित किया जाए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बैडमिंटन, दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्सी कूद, ऊंची कूद आदि खेलों का आयोजन किया जाए। इसमें कक्षा 5 से लेकर 12 तक की बालिकाएं प्रतिभाग कर सकती हैं। इस प्रतियोगिता में दौड़ को भी शामिल किया जाए। जनपदों से बालिकाओं को लाने के लिए बसों की व्यवस्था, खानपान, चिकित्सा आदि की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रतियोगिता के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएंl अपर आयुक्त प्रशासन अमरपाल सिंह, डीआईओएस विजय कुमार, बीएसए आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed