फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Order to give 4.84 lakhs to former CO

पूर्व सीओ को 4.84 लाख देने के आदेश

Tue, 20 Oct 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Order to give 4.84 lakhs to former CO
बांदा। सेवाकाल के दौरान पुलिस उपाधीक्षक द्वारा 2 लाख 42 हजार के बनवाए गए किसान पत्र निर्धारित अवधि पूरी होने पर दोगुना होने पर डाक विभाग कर्मियों ने फर्जी खाता खोलकर यह रकम निकाल ली।
विज्ञापन

रिटायर्ड सीओ द्वारा उपभोक्ता आयोग में दायर याचिका पर आयोग ने डाक विभाग को एक माह के अंदर पूरी राशि अदा करने के आदेश दिए हैं। साथ ही 5 हजार रुपये हर्जाना और 5 हजार रुपये अधिवक्ता की फीस देने को कहा है।
विज्ञापन

शहर के झील का पुरवा निवासी रामकुमार सिंह भदौरिया ने आयोग में दायर केस में कहा था कि उनके किसान पत्र परिपक्व होने पर डाक विभाग के स्थानीय सहायक पोस्टमास्टर ने खाता खोलकर पूरी रकम 25 अप्रैल 2009 को निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डाक विभाग कर्मी ने आयोग में सफाई में कहा कि पूरा भुगतान किया गया है। दोनों पक्षों की सुनवाई और साक्ष्यों के बाद सोमवार को आयोग अध्यक्ष तूफानी प्रसाद और सदस्य अनिल कुमार चतुर्वेदी ने आदेश दिया कि एक माह के अंदर किसान पत्र की राशि 4.84 लाख रुपये 9 फीसदी ब्याज के साथ अदा करें। मानसिक पीड़ा और अधिवक्ता फीस के लिए भी 5-5 हजार रुपये देने को कहा। यह जानकारी आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed