फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Order on trespass, encroachment under the bridge

Banda News: आदेश ठेंगे पर, पुल के नीचे अतिक्रमण

Sun, 28 Sep 2025 04:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 28 Sep 2025 04:18 AM IST
विज्ञापन
Order on trespass, encroachment under the bridge
फोटो- 06 डिग्गी चौराहे पर पेट्रोल पंप के समीप फ्लाई ओवर के नीचे खड़े चौपहिया वाहन, रखी गुमटी और
बांदा। जिम्मेदारों की ढिलाई के कारण फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण अब भी कायम है। कहीं ठेले, गुमटी वालों का कब्जा है तो कहीं पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान चल रही। वहीं कई जगह तो पुल के नीचे लोगों ने पार्किंग बना ली है।
विज्ञापन

फ्लाईओवर के नीचे कब्जे हटाए जाने को लेकर नगर पालिका ने कई बार आदेश दिए और कब्जे भी हटाए गए। कब्जे न हों, इसके लिए संकट मोचन मंदिर के सामने वेंडिंग जोन भी बनाया गया। वहां पर पुल के नीचे और फुटपाथ पर दुकानें लगाने वालों को शिफ्ट किया गया, लेकिन पुल के नीचे कब्जा अब भी कायम है। जीआईसी ग्राउंड के सामने से स्टेशन रोड तक जाने वाले फ्लाई ओवर के नीचे जगह-जगह कब्जे हें।
विज्ञापन

कहीं पर कार पार्किंग हो रही है तो कहीं पर बाइक मरम्मत करने वालों का कब्जा है। कई स्थानों पर पुल के नीचे लोग कचरा फेंक रहे हैं। इसके अलावा गैराज और चार पहिया व दो पहिया वाहनों की मरम्मत भी पुल के नीचे पड़ी जगह पर कब्जा करने के बाद की जा रही है। कचहरी क्रासिंग के पास तो वाहनों की पार्किंग तक की जा रही है। वहां पर आवागमन करने वाले लोग अपने वाहन खड़े करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नवरात्र पर्व खत्म होने के बाद फ्लाई ओवर के नीचे किए गए कब्जों को हटाया जाएगा। पूर्व में भी अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन कुछ लोग फिर काबिज हो गए हैं।
श्रीचंद्र, ईओ नगर पालिका, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed