फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Only 2574 farmers of the division will get free electricity

Banda News: मंडल के 2574 किसानों को ही मिलेगी मुफ्त बिजली

Mon, 24 Jun 2024 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Only 2574 farmers of the division will get free electricity
बांदा। किसानों को नलकूपों के लिए मुफ्त बिजली तभी मिलेगी, जब उनका बकाया बिल जमा होगा। इसके लिए एकमुश्त समाधान योजना भी बिजली विभाग चला रहा है। चारों जिलों में 43 हजार निजी नलकूप कनेक्शन हैं। इनमें से सिर्फ 2574 ने बकाया जमा किया है। इन किसानों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में निजी नलकूप कनेक्शन लेने वाले 43,079 कनेक्शनधारक हैं। इनमें से 27,686 किसान 141. करोड़ रुपये के बकायेदार हैं। 2574 बकायेदार किसानों ने करीब सवा दस करोड़ रुपये जमा किए हैं। शासन ने किसानों को नलकूप में मुफ्त बिजली देने की योजना पिछले वर्ष अप्रैल में शुरू की थी। योजना के तहत उन्हीं किसानों को लाभ मिलेगा, जिनका 31 मार्च 2023 का पूरा बकाया जमा कर दिया है।
विज्ञापन


बिजली विभाग ने किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए एकमुश्त समाधान योजना भी शुरू की है, लेकिन इस योजना लाभ मंडल के सिर्फ 2574 किसानों ने ही उठाया है। बिजली विभाग अब इन किसानों को मुफ्त बिजली योजना का लाभ देने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर माह मिलेगी 140 यूनिट मुफ्त बिजली

मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकार की ओर से निजी नलकूप कनेक्शन धारक किसानों को हर तिमाही 420 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। जो करीब 140 यूनिट हर माह होगी।
ये है मंडल की स्थिति

जनपद कनेक्शनधारक बकायेदार बकाया बिल लाभान्वित किसान

बांदा 12689 8611 33.55 747



चित्रकूट 11169 5850 24.99 447

हमीरपुर 14066 9959 67.48 1246

महोबा 5155 3266 15.71 134



योग 43079 27686 141.67 2574

नोट-बकाया करोड़ रुपये में
वर्जन-

-मुफ्त बिजली योजना के लिए एकमुश्त समाधान योजना चल रही है। किसान 30 जून तक पंजीयन कराकर इसका लाभ उठा सकते हैं।-आरिफ अहमद, मुख्य अभियंता, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, चित्रकूटधाम मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed