फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Dumper runs over cyclist farmer dies a tragic death villagers stage a road blockade

बांदा: डंपर ने साइकिल सवार का रौंदा, किसान की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, स्पीड बेक्रर बनाने की मांग

Sun, 20 Sep 2026 02:11 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 20 Sep 2026 02:11 PM IST
सार

Banda News: बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जसईपुर गांव निवासी 70 किसान महेश पटेल (70) साइकिल से माटा गांव जा रहे थे। तभी शिवदर्शन महाविद्यालय के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचल दिया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Banda Dumper runs over cyclist farmer dies a tragic death villagers stage a road blockade
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले के तिंदवारी कस्बे में शिवदर्शन महाविद्यालय के पास माटा गांव जा रहे साइकिल सवार किसान जसईपुर गांव निवासी महेश पटेल (70) को डंपर ने टक्कर मार दी। नीचे गिरे वृद्ध किसान को डंपर ने कुचल दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महेश पटेल रविवार को तकरीबन 12 बजे  दोपहर जसईपुर गांव से माटा किसी काम से साइकिल से जा रहा थे। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर शिवदर्शन डिग्री कॉलेज के पास बांदा की तरफ से फतेहपुर जा रहे डंपर ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

स्पीड बेक्रर बनाने की मांग
डंपर के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे गए है। घटना से बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर कई घटनाएं हो चुकी है। इस स्थान पर स्पीड बेक्रर बनाने की मांग को लेकर लोग सड़क पर उतर आए। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed